फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kamar raped by becoming a kamal, threatened to cut into 35 pieces

Meerut: कमर ने कमल बनकर युवती से किया दुष्कर्म, बोला-मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े कर दूंगा

Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी की युवती से कमर ने कमल बनकर दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की बात की तो उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा और शिकायत करने पर श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Kamar raped by becoming a kamal, threatened to cut into 35 pieces
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी की युवती से कमर ने कमल बनकर दुष्कर्म किया और उसे दिल्ली की श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपी और उसके साथी पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

 

युवती के मुताबिक सितंबर में उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉलर ने अपना नाम शास्त्रीनगर निवासी कमल बताया था। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में कमल कार से पीड़िता को मंसूरपुर ले गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: भरोसा जीत लाखों की चपत लगाता है 'वीरू', दिल्ली के बिल्डर को भी बना चुका है शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि लौटते समय आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां दीं और कंकरखेड़ा में एक अस्पताल के पास कार खड़ी कर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया गया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़ित पक्ष के अनुसार 27 अक्तूबर को कमर अपने एक दोस्त को लेकर बाइपास पर युवती से मिलने आया था। तब उसने अपना नाम कमर अब्बास निवासी इंचौली बताया और धर्मांतरण कर शादी करने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें: Meerut News: शहर की हर सातवीं महिला मानसिक रोगों की शिकार, शोध में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मना करने पर आरोपी ने दोस्त साजिद के साथ मिलकर उसे पीटा। इसके साथ ही दिल्ली की श्रद्धा की तरह 35 टुकडे़ कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने खुद इंचौली जाकर कमर और साजिद के बारे में जानकारी हासिल की थी। इस मामले में सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed