फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kam dahej, jaan se maarane sahit sasur par chhedachhaad ka aarop

कम दहेज, जान से मारने सहित ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 16 Mar 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
kam dahej, jaan se maarane sahit sasur par chhedachhaad ka aarop
कम दहेज, जान से मारने सहित ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर कम दहेज लाने व जान से मारने साथ ही ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट में कहा कि उसका निकाह मोहल्ला तिहाई निवासी से 2019 में हुआ था। निकाह के बाद पति, सास, ससुर, ननद व ननदोई आदि कम दहेज लाने के लिए ताने मारते थे, और बुलेट की मांग करते थे। साथ ही ससुर भी किसी न किसी बहाने से करीब आने का प्रयास करता रहता था। 21 जुलाई 2020 की रात में ससुर जबरन कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ कर चारपाई पर गिरा दिया। जिसके अगले ही दिन वह अपने नवजात बच्चे का साथ मायके आ गई। 20 जनवरी को वह घर में अकेली थी, तभी ससुर व ननदोई व एक अन्य के साथ आए और दुपट्टा डालकर जान से मारने की नीयत से दुपट्टे से गला घोंटने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे आकर बचाया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने 9 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed