फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kali river bridge get damaged on Dorala-Lavad in Meerut, movement of heavy vehicles prohibiting

यूपी: मेरठ में दौराला-लावड़ मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुआ काली नदी का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

Thu, 04 Apr 2019 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Kali river bridge get damaged on Dorala-Lavad in Meerut, movement of heavy vehicles  prohibiting
दौराला-लावड़ मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दौराला-लावड़ मार्ग पर स्थित काली नदी का पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल का मौका-मुआयना कर पुल का मरम्मत कार्य शुरू कराया। 

विज्ञापन


दौराला-लावड़ मार्ग पर काली नदी पर 1975 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतू निगम द्वारा पुल का निर्माण कराया गया था। उसके बाद केवल सड़क ही बनाई गई पुल का दूसरा कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ। बताया कि पुल जर्जर हो चुका है मंगलवार को ग्रामीणों ने पुल में लगी करीब दो क्विंटल की लोहे की पिन जमीन पर गिरी देखी। जिसकी वजह से पुल में दरार आ गई। 
विज्ञापन


जानकारी पर एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने पुल का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए थे। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य को लेकर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुल की सड़क पर बने गड्ढे भरने का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के गड्ढे भरे गए है। पुल की रेलिंग तिरछी है, पिलर भी जर्जर है। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने कहा कि पुल की पूरी तरह से मरम्मत कराई जाएगी। कार्य पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed