फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kalash yatra with great pomp

धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Tue, 21 Jan 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
kalash yatra with great pomp
नंगली मैं कलश यात्रा निकलती महिला श्रद्धालु। - फोटो : KITHOR
किठौर। ग्राम नंगली किठौर में सात दिवसीय श्रीमद्भ भागवत कथा के पहले दिन सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने ग्राम में भ्रमण कर कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। कथा में व्यास पंडित घनश्याम शास्त्री ने बताया कि आनंद स्वरूप सत्यस्वरूप चित्र स्वरूप परमात्मा से जब तक हम प्रभु के चरणों से हम नहीं जुड़ेंगे तब तक जीवन का वास्तविक आनंद प्राप्त होने वाला नहीं है। संसार के मोह माया में हंसकर क्षणिक आनंद जिसे हम कहते हैं वह वस्तुत: आनंद नहीं अपितु कार्य की सिद्धि होती है। जिसे हम आनंद की संज्ञा देते हैं। बताया कि सतयुग, त्रेता, द्वापर आदि युगों में भक्ति के साधन, तप, यज्ञ, जप आदि होते हैं, लेकिन कलयुग में मात्र भगवान कीर्तन सत्संग सबसे बड़ा अनुष्ठान है। देवर्षि नारद सत्संग की जिज्ञासा को लेकर मृत्युलोक आए और बद्री विशाल में आकर संत कुमारों से हरिद्वार में सत्संग का लाभ लिया। जिसके फलस्वरूप ज्ञान, वैराग्य और पुष्ट हुए एवं भक्ति सदा के लिए भक्तों के हृदय में विराज गई। उन्होंने कहा कि यह कथा पापों से मुक्त तो करती है, साथ ही जिस प्रकार की कामना लेकर भक्त कथा श्रवण करता है, उन सभी प्रकार के फलों को देती है। साथ ही ज्ञान वैराग्य की प्राप्ति एवं भगवान की प्रसन्नता भी होती है। पूजा शास्त्री मोनीराम चतुर्वेदी एवं महेश जी ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed