{"_id":"6665f628c2e6327a9605fd70","slug":"kairana-leopard-killed-a-four-year-old-girl-in-mandawar-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kairana : मंडावर में तेंदुए ने चार साल की बच्ची को बनाया शिकार... नोंचकर मार डाला, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kairana : मंडावर में तेंदुए ने चार साल की बच्ची को बनाया शिकार... नोंचकर मार डाला, इलाके में दहशत
Mon, 10 Jun 2024 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैराना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैराना
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:06 AM IST
सार
तेंदुआ बच्ची को मुंह में उठाकर जंगलों में भागने लगा तो ग्रामीणों ने शोर मच गया। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगलों में घुस गया। परिजन बच्ची को चिकित्सकों के यहां ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ननिहाल में घर के गेट में खड़ी चार वर्षीय बच्ची अंशा पर रविवार की देर रात तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को मुंह में उठाकर जंगलों में भागने लगा तो ग्रामीणों ने शोर मच गया। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगलों में घुस गया। परिजन बच्ची को चिकित्सकों के यहां ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के गांव तिसंग निवासी फारूक की चार वर्षीय बेटी अंशा उर्फ इंशा क्षेत्र के गांव मंडावर में अपने नाना लियाकत के घर आई हुई थी। गांव के तनवीर प्रधान, आकिल व तालिब के अनुसार, रविवार रात करीब दस बजे बच्ची घर के गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान वहां पहुंचे तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तेंदुआ उसकी गर्दन पकड़कर घसीटता हुआ जंगलों की ओर भागने लगा। तभी ग्रामीणों में शोर मच गया और कई ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ जंगलों की ओर दौड़े।
ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को पोपलर के पेडों के बीच छोड़कर गन्ने के खेतों में फरार हो गया। बाद में बच्ची को गांव में ही निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। हादसे से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मृतका का शव उसके ननिहाल में था।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
पहले कुत्ते का मचा शोर, फिर दिखा तेंदुआ
ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची को उठा ले जाने पर गांव में पहले कुत्तों का शोर मच गया था। इसके बाद ग्रामीण जैसे ही खेतों की ओर टॉर्च लेकर पीछा करने के लिए दौड़े, तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की भीड़ देख तेंदुआ जंगलों में भाग गया। वहीं, तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग के अधिकारियों के नंबर मिले बंद
मंडावर में तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को संपर्क करने का प्रयास किया। आरोप है कि क्षेत्रीय और जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों के नंबर स्विच ऑफ मिले।
इन्होंने कहां...
मंडलावर में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत की सूचना मिली है। मैं टीम को लेकर मौके पर जा रहा हूं। मौके पर जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
-कृष्णकांत, क्षेत्रीय वन अधिकारी