फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kairana getaway Issue, Many families returned to their home in Shamli

कैराना पलायन मुद्दा: घर वापस लौटा परिवार, कहा- अब शहर में हुआ सुरक्षा का एहसास

Wed, 20 Mar 2019 06:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Kairana getaway Issue, Many families returned to their home in Shamli
व्यापारी संदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रंगदारी की दहशत से कैराना से पलायन करने वाले परिवारों के लौटने का क्रम जारी है। व्यापारियों का मानना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। लोगों का शासन और जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। करीब दो साल पहले दहशत भरे माहौल के चलते परिवार को राजस्थान के उदयपुर भेजने वाला सराफ वहां शिफ्ट हुए अपने बीवी और बच्चों को फिर से कैराना ले आए।

विज्ञापन


कैराना में दशकों तक रंगदारी का दौर चला। इसके चलते कई परिवार यहां से दूसरे शहरों में बस गए। मई 2016 में भाजपा सांसद हुकुम सिंह द्वारा पलायन सूची जारी करने के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया था, लेकिन समय के साथ बदले माहौल से पलायन कर गए परिवारों का लौटना जारी है। करीब दो साल पहले मोहल्ला सरावज्ञान निवासी व्यापारी संदीप वर्मा ने दहशतजदा माहौल के चलते अपनी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को राजस्थान के उदयपुर शहर में भेज दिया था। उदयपुर में ही संदीप की पत्नी का मायका है। उसने वहां पर अलग मकान लेकर बच्चों के वहीं दखिले करा दिए थे और खुद कैराना में अपनी ज्वेलरी शॉप चला रहे थे। महीने में एक दो बार बच्चों से मिलने चले जाते थे।
विज्ञापन


अपने घर लौटने की खुशी अलग ही होती है
कौन नहीं चाहता अपने पुश्तैनी घर में वापस आना। अपने कस्बे की भाषा, कल्चर सब अलग है। उसका परिवार भी यहां आकर बहुत खुश है। रिश्तेदार, पड़ोसी सब उनसे मिलने आए और बधाई दी। अपने घर आकर जो खुशी मिलती है उसका मजा ही अलग होता है। - संदीप, व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश राणा के कहने से भी नहीं रुका था
संदीप के पलायन की खबर पर थानाभवन विधायक सुरेश राणा भी परिवार को समझाने पहुंचे थे, लेकिन संदीप नहीं माना था। बकौल संदीप उसका भी इरादा वहीं पर शिफ्ट होने का था। संदीप ने कहा कि धीरे धीरे कस्बे का माहौल सुधरने लगा। पिछले दो साल से यहां सुकून है। इसी के चलते उसने अपने परिवार को वापस कैराना लाने का पिछले दिनों निर्णय लिया।

रिश्तेदारों ने भी जताई थी सहमति
परिवार रिश्तेदारों से बात की, सबने उसकी बात पर सहमति जताई। संदीप सोमवार को अपने परिवार को उदयपुर से लेकर कैराना आ गए हैं। वहां से पूरा सामान आदि भी यहां शिफ्ट कर लिया है। अब परिवार के साथ वे यहीं रहेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed