{"_id":"612556b38ebc3e79d45d07d4","slug":"kabadi-s-vehichles-on-the-road-in-sotiganj-meerut-news-mrt553194928","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बिगड़ न जाए माहौल, विधायक बोले- अतिक्रमण नहीं हटाया तो बिगड़ सकते हैं सांप्रदायिक हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: बिगड़ न जाए माहौल, विधायक बोले- अतिक्रमण नहीं हटाया तो बिगड़ सकते हैं सांप्रदायिक हालात
Wed, 25 Aug 2021 04:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:30 PM IST
सार
विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र में कटी हुई गाड़ियों के पार्ट्स डालकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इससे विवाद बढ़ने की नौबत आ रही है। अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सांप्रदायिक हालात भी बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
सोतीगंज में सड़क पर अतिक्रमण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में सोतीगंज और रविंद्रपुरी के वार्ड चार और पांच में कबाड़ियों ने सारी गलियों में अतिक्रमण कर लिया है। एक मस्जिद के बाहर भी अतिक्रमण किया गया है। गाड़ी के पार्ट्स सड़कों पर रखे जाने के कारण लोगों को निकलने में भी रोज परेशानी हो रही है। इससे किसी भी दिन हालात बिगड़ सकते हैं। मंगलवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने सीईओ नवेंद्र नाथ से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया जाए। सीईओ ने पुलिस फोर्स लेकर जल्द ही सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र में कटी हुई गाड़ियों के पार्ट्स डालकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इससे विवाद बढ़ने की नौबत आ रही है। अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सांप्रदायिक हालात भी बिगड़ सकते हैं। कई बार लोगों में विवाद हो भी चुका है। विधायक के अलावा तारतुल मस्जिद एवं मदरसा सोतीगंज के सचिव युनूूस की तरफ से भी अतिक्रमण को लेकर पत्र दिया गया है। शिकायत की गई है कि पुरानी मस्जिद के पास नाले एवं खाली सरकारी स्थान पर कुछ लोगों ने कब्जा करके लोहे और लकड़ी की दुकानें बना ली हैं। धर्मस्थल और सरकारी जमीन के आसपास अतिक्रमण हटवाया जाए।
विज्ञापन
सीईओ ने कहा कि पुलिस फोर्स के लिए एसएसपी को पत्र लिख रहे हैं। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस मौके पर सुनील शर्मा, राकेश माहेश्वरी, डॉ. सतीश शर्मा, अजय गुप्ता, अंकित सिंघल, विशाल कन्नौजिया, धमेंद्र सोनक, नीरज राठौर, नितिन बालाजी, गोविंद सोनकर, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन