फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaavar yaatra me laga sarkaari

कांवड़ यात्रा में लगा सरकारी तंत्र, काम ठप

Fri, 03 Aug 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
kaavar yaatra me laga sarkaari
फाइल फोटो
कांवड़ यात्रा की तैयारी में पूरा स्थानीय तंत्र जुटा है। तहसील के लेखपालों से लेकर डीएम तक सभी सड़कों पर हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की कांवड़ ड्यूटी लगा दी गई है। इस कारण सरकारी विभागों में कामकाज लगभग ठप हो चुका है। 
विज्ञापन

जिला प्रशासन के लिए कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। हालांकि हर साल ही प्रशासन इसको लेकर मशक्कत करता है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में कांवड़ यात्रा होने के कारण मामला थोड़ा गंभीर है। ऐसे में प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी लगातार जनपद के एक-एक कांवड़ मार्ग और व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए 22 जोनल और 63 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित करीब डेढ़ सौ अन्य मजिस्ट्रेट तैनात है। इन मजिस्ट्रेट की नियुक्ति में प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एमडीए, नगर निगम, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग विकास भवन, विद्युत विभाग आदि विभागों के अधिकारी लगाये गये हैं। यही नहीं जो अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात नहीं है, वह अपनी विभागीय स्तर से कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को देखने के लिए तैनात कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय स्थिति ये है कि लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा की व्यवस्था का जायजा लेकर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दे रहे हैं। अन्य विभागों के कर्मचारी भी इसी व्यवस्था में जुटे हैं। हाल ये है कि सरकारी दफ्तरों के अधिकांश काम कांवड़ यात्रा के कारण लंबित हो गये हैं। तमाम जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया भी कांवड़ यात्रा तक टाल दी गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed