फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   justice pankaj mittal done nireekshan in kuchery

जस्टिस पंकज मित्तल ने किया कचहरी का निरीक्षण  

Fri, 23 Jun 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
justice pankaj mittal done nireekshan in kuchery
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईकोर्ट इलाहाबाद के जस्टिस और मेरठ के प्रशासनिक जज पंकज मित्तल ने बुधवार को कचहरी का निरीक्षण किया। इस मौके पर मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों और महामंत्रियों ने भी उनसे मुलाकात कर कचहरी से जुड़ी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

जस्टिस पंकज मित्तल ने जिला जज सहित तमाम न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात की। मेरठ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, महामंत्री प्रबोध शर्मा के अलावा डॉ. ओपी शर्मा, डीडी शर्मा, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, पंकज शर्मा, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी आदि अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक जज का कचहरी में शुलभ शौचालय न होने, सभी अदालतों के समानांतर रूप में व्यवस्थित न होने और पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने पर मुख्य रूप से ध्यान आकर्षित कराया। न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कचहरी में पूर्ण रूप से सुलह समझौता केंद्र को स्थापित कराए जाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। जिसके लिए उन्होंने पुराने रजिस्ट्री कार्यालय और उसके बाद प्यारे लाल चैंबर भवन के पीछे की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए। इस मौके पर जिला जज चंद्रहास राम, अपर जिला जज एके मिश्रा, विनय द्विवेदी, सिविल जज प्रकाश तिवारी, सीजेएम तरवेज अहमद और मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed