फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Junaid's plot was failing, Deoband was telling his birth place

जुनैद की साजिश फेल, देवबंद से करना चाहता था ये बड़ा फर्जीवाड़ा

Mon, 21 May 2018 12:31 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Mon, 21 May 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Junaid's plot was failing, Deoband was telling his birth place
जुनैद का फाइल फोटो

म्यांमार निवासी जुनैद खान अपनी साजिश में फेल हो गया। वह देवबंद से ये बड़ा फर्जीवाड़ा करना चाहता था।

विज्ञापन


फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का प्रयास कर रहे म्यांमार निवासी जुनैद खान ने पासपोर्ट के आनलाइन आवेदन में देवबंद में अपना न सिर्फ निजी मकान बताया, बल्कि देवबंद को अपनी जन्म स्थली भी बताया था। 

पुलिस जब मकान पर पहुंची और उसकी भाषा के स्थानीय नहीं होने के साथ संदेह में घिरे जुनैद से मकान के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इसी आधार पर उसे पकड़ा और जांच की तो सारा मामला खुलता चला गया। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि इस मकान में सिर्फ पांच महीने पहले ही आया था। मकान चरथावल के शेखजाद गान निवासी शारिक का है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो जुनैद खान टूट गया। उसने अपना असली पता ग्राम कंडेल, थाना काबकाब, राज्य अरकिन, म्यांमार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : देवबंद से पकड़े गए तीनों छात्र बोले, अल्लाह ने बड़ी मुसीबत से बचा लिया

फर्जी दस्तावेज बनवाने वाला सभासद फरार

Junaid's plot was failing, Deoband was telling his birth place
फाइल फोटो

देवबंद से शनिवार को पकड़े गए म्यांमार (बर्मा) के संदिग्ध युवक जुनैद खान के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि जुनैद को देवबंद के वार्ड 13 के सभासद असलम अली ने फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभासद फरार हो गया है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। शनिवार को पुलिस ने म्यांमार के संदिग्ध युवक जुनैद खान को अहसान मंजिल में छापा मारकर गिरफ्तार किया था। म्यांमार निवासी जुनैद खान रिफ्यूजी बनकर मणिपुर के इंफाल में पहुंच गया था। इंफाल में उसने साठगांठ करके भारत का फर्जी आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं पुलिस वेरिफिकेशन भी करा लिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed