फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   journalist found dead near TP Nagar police station meerut

मेरठ: टीपीनगर थाने के पास मिला पत्रकार का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Mon, 07 Jan 2019 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
journalist found dead near TP Nagar police station meerut
- फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में एक पत्रकार का शव मिलने से सनसनी मच गई। यहां टीपीनगर थाने से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर एक पत्रकार का शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

 
टीपीनगर थाने के इंस्पेक्टर डालचंद ने बताया कि आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार की मौत हो गई। सड़के के किनारे उनका शव मिला। मृतक की जेब से एक पर्स आधारकार्ड प्राप्त हुआ जिससे मृतक की पहचान पत्रकार संजय शर्मा पुत्र सुखपाल शर्मा के रूप में हो पाई है। मृतक जिला गौतमबुद्ध नगर के खोपरा के रहने वाले हैं। और वहां से प्रकाशित होने वाले एक समाचार पत्र में कार्यरत थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार पत्रकार की मौत का कारण हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed