फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Joint Kisan Morcha Coordination Committee will launch Mission UP from Meerut today

वादाखिलाफी से रोष : संयुक्त किसान मोर्चा ने आज मेरठ से की मिशन यूपी की शुरुआत

Sun, 06 Feb 2022 12:58 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Feb 2022 12:58 PM IST
सार

मोर्चा नेताओं का आरोप है कि दो माह बीतने के बाद भी सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया है। मोर्चा के आह्वान पर 31 जनवरी को किसानों ने सरकार की वादा खिलाफी को लेकर विश्वासघात दिवस भी मनाया था। संयुक्त किसान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए मिशन उत्तर प्रदेश की घोषणा की है।

विज्ञापन
Joint Kisan Morcha Coordination Committee will launch Mission UP from Meerut today
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन कृषि कानून वापसी की सफलता पर सवार संयुक्त किसान मोर्चा रविवार को मेरठ से मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत की। संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति सदस्य आज दोपहर को मीडिया से रूबरू होकर मिशन उत्तर प्रदेश की जानकारी दी। किसान आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे चौधरी राकेश टिकैत, हन्नान मोल्लाह, योगेंद्र यादव, जगजीत सिंह डल्लेवाल और धर्मेंद्र मलिक ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


हालांकि हस्तिनापुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का रविवार को कार्यक्रम क्षेत्र के गांव रानी नगला में लगभग निर्धारित हो गया था। हस्तिनापुर के बाद उन्हें बहसूमा में एक कार्यक्रम में भाग भी भाग लेना था। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी नरेश चौधरी ने बताया कि किन्हीं कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता के क्षेत्र के सभी कार्यक्रम रद्द हो गए। अब वह केवल मेरठ पहुंच कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : गर्मी-चर्बी और 'हिंदुगर्दी' के बाद अब 'कबूतर' से पश्चिमी यूपी में चढ़ा सियासी पारा, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों के विरोध में 13 महीने तक चले किसान आंदोलन कानून वापसी, एमएसपी के लिए कमेटी गठित करने, किसानों पर हुए मुकदमे वापस लेने और मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा आदि दिलाने पर बनी सहमति के बाद पिछले साल 9 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन स्थगित कर दिया था।


मोर्चा नेताओं का आरोप है कि दो माह बीतने के बाद भी सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया है। मोर्चा के आह्वान पर 31 जनवरी को किसानों ने सरकार की वादा खिलाफी को लेकर विश्वासघात दिवस भी मनाया था। सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।

संयुक्त किसान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए मिशन उत्तर प्रदेश की घोषणा की है। मोर्चा ने इसके लिए एक हैंडबिल भी छपवाया है, जिसे किसानों के बीच बांटा जा रहा है। रविवार को मोर्चा की समन्वय समिति के नेता मेरठ पहुंचे। यहां पर भगवान पैलेस में प्रेसवार्ता कर मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed