{"_id":"6064d5c98ebc3e58fc5fec5f","slug":"join-garh-road-to-hapur-road-till-june-meerut-news-mrt5324393168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की सहमति से जून तक जुड़ जाएगी गढ़ रोड से हापुड़ रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की सहमति से जून तक जुड़ जाएगी गढ़ रोड से हापुड़ रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून तक जुड़ जाएगी गढ़ रोड से हापुड़ रोड
मेरठ। शहर के विकास में वर्षों से बाधा बने मामलों में समझौता होने लगा है। आवास विकास परिषद ने जून में इनर रिंग रोड का दो किलोमीटर का हिस्सा जनता को समर्पित करने का दावा किया है। विभागीय अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया है कि जून 2021 तक गढ़ रोड से हापुड़ रोड को जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए 45 किसानों ने पांच प्रतिशत विकसित भूखंड लेकर जमीन देने की सहमति दी है।
यह काम लगभग दस वर्षों से अटका हुआ था। इस सड़क में दो किलोमीटर का हिस्सा आवास विकास और दो किलोमीटर का एमडीए का है। एमडीए सड़क तैयार कर चुका है। अब गढ़ रोड से लेकर लोहिया नगर से ठीक पहले तक आवास विकास को सड़क बनानी है। किसानों के भूखंडों को लेकर मामला अटका हुआ था। सरायकाजी के किसानों की सहमति के बाद आवास विकास ने काम शुरू किया था। अब काजीपुर के किसानों ने भी इस पर सहमति दे दी है।
---
तेजगढ़ी आने की जरूरत नहीं
इस सड़क के जुड़ जाने से गढ़ से आने वाले वाहनों को तेजगढ़ी होकर हापुड़ रोड नहीं आना पड़ेगा। वह सीधे काली नदी से बायें मुड़कर चार किमी का सफर पूरा कर हापुड़ रोड पर पहुंच जाएंगे। सड़क बनने से एमडीए के लोहिया नगर, आवास विकास के जागृति विहार आवासीय और व्यावसायिक योजना को गति मिलेगी।
विज्ञापन
---
45 प्रतिशत किसान पांच प्रतिश भूखंड पर राजी
हमने छह प्रतिशत विकसित भूखंड की मांग कर रहे ऐसे किसानों में से 80 प्रतिशत के सहमति हस्ताक्षर मांगे थे लेकिन 45 किसान पांच प्रतिशत विकसित भूखंड पर राजी हो गए हैं।
- राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास
---
आईटी पार्क तैयार..अब कंपनियों के आने का इंतजार
मेरठ। वेदव्यासपुरी में 24 हजार वर्गमीटर में बने आईटी पार्क की सौगात भी शहरवासियों को इसी महीने मिल सकती है। अगले एक सप्ताह में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया की ओर से कंपनियां आमंत्रित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 2017 में इसका शिलान्यास किया गया था। आईटी कंपनियां यहां अपना डाटा सेंटर सहित अन्य बीपीओ प्रोसेस शुरू कर सकती हैं। इसे लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार किया गया है। अभी तक अधिकतर कंपनियां नोएडा में ही सेटअप लगाने में उत्सुक रहती थी लेकिन मेरठ तक एक्सप्रेसवे बनने के बाद आईटी कंपनियों का रुझान मेरठ की तरफ बढ़ेगा। साथ ही पश्चिमी यूपी के बेरोजगारों को बीपीओ क्षेत्र में रोजगार मिलने की संभावनाएं भी ज्यादा हो जाएंगी