फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Join BJP workers in Mission 2022: Pankaj Singh

मिशन 2022 में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता : पंकज सिंह

Thu, 22 Jul 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Join BJP workers in Mission 2022: Pankaj Singh
मिशन 2022 में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता : पंकज सिंह
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ प्रभारी विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पार्टी का अगला लक्ष्य विधानसभा 2022 है। कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारी में जुट जाएं। सरकार की योजनाओं का प्रचार करें और बूथ स्तर पर कार्य करें।
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार को हुई जिला कार्य समिति केे बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति में दिए गए भाजपा अध्यक्ष के संदेश को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में जो कार्य किए हैं, उनकी जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। दूसरी पार्टियां लोगों को भ्रमित करने का काम कर सकती हैं, ऐसे में सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। कार्यकर्ता इन कार्यों को टास्क की तरह लेकर 31 अगस्त तक कार्य पूरा करें, इसके बाद पार्टी दूसरा एजेंडा जारी करेगी। पंचायत चुनाव में जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और संगठन को दिया।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कोरोना काल में सरकार ने गरीबों को राशन दिया और फ्री वैक्सीनेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ता बनाएं। संचालन महामंत्री अंकुर मुखिया ने किया। कार्यसमिति में प्रस्तावना महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने रखी। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, सिवालखास विधायक जितेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, संजीव बंसल, संजय शर्मा, जिला मंत्री पंकज भारद्वाज, विमला जाटव, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह तोमर, सुशील चौहान, मनीष तोमर, कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, पूर्व विधायक रणवीर राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed