{"_id":"59e79f1d4f1c1b69678b65b7","slug":"jhaalar-lagaate-samey-jhulsa-yuvak","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालर लगाते समय एचटी लाइन से झुलसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालर लगाते समय एचटी लाइन से झुलसा युवक
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर में दोमंजिला मकान पर झालर लगाते समय एक युवक एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मेरठ विकास प्राधिकरण में लिपिक प्रेम सिंह गंगानगर एफ-314 में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर उनकी पत्नी सुशीला और भतीजी घर की सफाई कर रहे थे, जबकि बेटा नवीन (22) झालर लगा रहा था। इस दौरान वह छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस दौरान तेज धमाके से प्रेम सिंह के घर के अलावा आसपास के तीन घरों के भी विद्युत उपकरण फुंक गए, जिससे घरों में धुआं फैल गया।
विज्ञापन
धमाका सुनकर आसपास के लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि नवीन बुरी तरह झुलसा हुआ पड़ा था। परिजन उसे आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक नवीन ने इसी वर्ष ट्रांसलेम कॉलेज से बीसीए पूरा किया था और एमसीए की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व भाई की हुई थी मौत
नवीन का बड़ा भाई रवि भी ट्रांसलेम कॉलेज से बीफार्मा कर रहा था। करीब दो साल पहले जब वह घर में नहा रहा था तो गैस गीजर से गैस लीक होने पर उसकी बाथरूम में ही दम घुटने से मौत हो गई थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर रवि को बाहर निकाला था। अब बुधवार को हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक बड़ी बहन मीनाक्षी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
पहले भी हुए हादसे
गंगानगर और आसपास के गांवों में कई स्थानों पर घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इससे पहले भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कई हादसे होते रहे हैं। हर बार इन लाइनों को मकानों से दूर करने की मांग की जाती है। लेकिन कुछ दिनों बाद मामला ठंडा पड़ जाता है।
- गंगानगर एफ ब्लॉक में त्योहार पर हादसा, ब्लास्ट से चार घरों के विद्युत उपकरण फुंके