फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jhaalar lagaate samey jhulsa yuvak

झालर लगाते समय एचटी लाइन से झुलसा युवक

Fri, 20 Oct 2017 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 20 Oct 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
jhaalar lagaate samey jhulsa yuvak
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गंगानगर में दोमंजिला मकान पर झालर लगाते समय एक युवक एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मेरठ विकास प्राधिकरण में लिपिक प्रेम सिंह गंगानगर एफ-314 में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर उनकी पत्नी सुशीला और भतीजी घर की सफाई कर रहे थे, जबकि बेटा नवीन (22) झालर लगा रहा था। इस दौरान वह छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस दौरान तेज धमाके से प्रेम सिंह के घर के अलावा आसपास के तीन घरों के भी विद्युत उपकरण फुंक गए, जिससे घरों में धुआं फैल गया।

विज्ञापन


धमाका सुनकर आसपास के लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि नवीन बुरी तरह झुलसा हुआ पड़ा था। परिजन उसे आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के  अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक नवीन ने इसी वर्ष ट्रांसलेम कॉलेज से बीसीए पूरा किया था और एमसीए की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व भाई की हुई थी मौत
नवीन का बड़ा भाई रवि भी ट्रांसलेम कॉलेज से बीफार्मा कर रहा था। करीब दो साल पहले जब वह घर में नहा रहा था तो गैस गीजर से गैस लीक होने पर उसकी बाथरूम में ही दम घुटने से मौत हो गई थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर रवि को बाहर निकाला था। अब बुधवार को हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक बड़ी बहन मीनाक्षी की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए हादसे
गंगानगर और आसपास के गांवों में कई स्थानों पर घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इससे पहले भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कई हादसे होते रहे हैं। हर बार इन लाइनों को मकानों से दूर करने की मांग की जाती है। लेकिन कुछ दिनों बाद मामला ठंडा पड़ जाता है।
- गंगानगर एफ ब्लॉक में त्योहार पर हादसा, ब्लास्ट से चार घरों के विद्युत उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed