फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelery traders will start a three-day exhibition on 16 december in Meerut

मेरठ: एक छत के नीचे दमकेंगे 100 करोड़ के आभूषण, व्यापारियों के लिए 16 को शुरू होगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी

Mon, 13 Dec 2021 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Dec 2021 05:12 PM IST
सार

मेरठ में 16 से 18 दिसंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में 60 स्थानीय सराफा कारोबारी अपने स्टाल लगाएंगे। देश के अन्य राज्यों के सराफा भी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

विज्ञापन
Jewelery  traders will start a three-day exhibition on 16 december in Meerut
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में एक छत के नीचे 100 करोड़ के गहने दमकेंगे। 16 से 18 दिसंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में 60 स्थानीय सराफा कारोबारी अपने स्टाल लगाएंगे। मेरठ की रवा बाटवी हैंड मेड ज्वेलरी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन और ए-बालाजी इवेंट की ओर से आयोजन होगा। लकी ड्राॅ के माध्यम से प्रतिदिन 80 हजार के इनाम जीतने का मौका मिलेगा। देश के अन्य राज्यों के सराफा भी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

विज्ञापन


मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी सराफ कारोबार के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हैंड मेड ज्वेलरी को प्रोत्साहन मिलेगा। देशभर के सराफ कारोबारियों को एक ही स्थान पर संपूर्ण आभूषणों की जानकारी मिल जाएगी। अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मेरठ की रवा बाटवी ज्वेलरी देश और विदेश में पसंद की जाती है। इसमें शुद्धता का 100 प्रतिशत ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ की आवाज Meerut News Today 13 December: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गहनों की प्रदर्शन
सोने के आभूषणों में अंगूठी, टोप्स, बाली, झुमके, कड़े और सेट मुख्य रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। चांदी में आभूषणों के साथ मूर्ति, बर्तन, पायल, बिछुए की अलग वैरायटी देखने को मिलेगी। हीरे के आभूषण भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

पूरी प्रदर्शनी में सिर्फ मेरठ की ज्वेलरी की प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही सोने और प्राचीन काल में प्रयोग होने वाले सोने और चांदी के सिक्कों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया है। एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि सराफ व्यापारियों ने प्रदर्शनी के लिए चार महीने से तैयारी में जुटे हैं।

प्रदर्शनी के दौरान यह रहेगा खास
मेरठ ज्वेलरी शो में शहर के आठ व्यापारी आभूषण बनाने में प्रयोग होने वाली मशीनों को प्रदर्शित करेंगे। आठ व्यापारी चांदी के ज्वेलरी के स्टाल लगाएंगे। आठ व्यापारी हीरे की ज्वेलरी के स्टाल लगाएंगे। अन्य व्यापारियों के स्टाल में सोने के आभूषण प्रदर्शित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed