फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jeth tried to rape, on protest, husband gave triple talaq in panchayat

मेरठ : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पति ने पंचायत में दिया तीन तलाक

Sun, 27 Jun 2021 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 27 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jeth tried to rape, on protest, husband gave triple talaq in panchayat

सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को घर से निकाल दिया गया। मायके में भरी पंचायत में पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में शुक्रवार देर रात पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला व मुस्लिम विवाह अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह 12 मई, 2020 को गांव रुकनपुर मोरना थाना भगवानपुर मेरठ निवासी युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका जेठ भी उसे परेशान कर रहा था। 20 जून को जेठ ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास का प्रयास किया।
विज्ञापन


शोर सुनकर अन्य ससुराल वाले मौके पर आ गए। उन्होंने भी उसे इस घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब वह अपने मायके में रह रही थी। 23 जून की शाम पति व अन्य ससुराल वाले उसके मायके में पहुुंच गए और उसके गले में दुपट्टा डालकर गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोग दौडे़ तो तब जाकर उसे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि इस मामले को लेकर गांव में पूर्व प्रधान के घेर में पंचायत की गई। इसी बीच उसके पति ने पंचायत में उसे तीन तलाक बोल दिया और ससुराल वाले वहां से चले गए। पुलिस के अनुसार, महिला की तहरीर पर पति खालिद, देवर सरताज, ससुर यामीन, जेठ साजिद, तस्लीम व जाफर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed