फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jeet singh from Meerut became the winner of Amar Ujala Khabar khazana contest today

अमर उजाला के कॉन्टेस्ट 'खबर खजाना' में आज के विजेता बने मेरठ के जीत सिंह

Sat, 15 Jun 2019 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jun 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Jeet singh from Meerut became the winner of Amar Ujala Khabar khazana contest today
अमर उजाला के कॉन्टेस्ट खबर खजाना के विजेता जीत सिंह व उनके बेटे अमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के कॉन्टेस्ट खबर खजाना में शनिवार के विनर मेरठ के जीत सिंह बने हैं। उन्हें अमर उजाला के मेरठ कार्यालय में गोल्ड कॉइन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जीत सिंह और उनके बेटे अमन सिंह ने समाचार पत्र से जुड़े अपने अनुभव भी बांटे। 

विज्ञापन


मेरठ निवासी जीत सिंह के अनुसार वह पिछले 33 साल से अमर उजाला समाचार पत्र पढ़ते आ रहे हैं। उन्होंने अखबार के कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और खुशकिस्मती से वह आज विजेता बन गए। उन्होंने बताया कि जब नोएडा से उनके कॉन्टेस्ट में विनर बनने की सूचना मिली तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन

इसके बाद वह अमर उजाला के मेरठ कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। जीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी किसी दूसरे समाचार पत्र को नहीं लिया है और वह अमर उजाला की खबरों के पैटर्न को पसंद करते हैं। उन्हें पता होता है कि कौन सी खबर किस पेज पर मिलेगी। समाचार पत्र में आने वाला 'हरियाली और रास्ता' उनका पसंदीदा कॉलम है। वह इसकी कटिंग भी अपने पास रखे हुए हैं।

अपने पाठकों को क्या संदेश देना चाहेंगे इसके जवाब में उन्होंने कहा कि समाचार पत्र बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं के कारण आज वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों से अवगत रहते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी उन्होंने प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed