{"_id":"62f0cd573ddaf02dd01c5036","slug":"jee-advanced-result-2022-soumitra-garg-from-meerut-tops-jee-main-advanced","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains 2022 Result: मेरठ के रहने वाले सौमित्र गर्ग ने प्रदेश में किया टॉप, परिजनों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Mains 2022 Result: मेरठ के रहने वाले सौमित्र गर्ग ने प्रदेश में किया टॉप, परिजनों में खुशी का माहौल
Mon, 08 Aug 2022 02:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:17 PM IST
सार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स सत्र-2 का सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया। मेरठ के सौमित्र गर्ग ने प्रदेश में टॉप किया है। सोमित्र के पिता एक कारोबारी हैं।
विज्ञापन
सौमित्र गर्ग JEE topper
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेईई मेन्स 2022 सत्र-2 का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। मेरठ के सौमित्र गर्ग ने जेईई मेन्स सत्र-2 के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में टॉप किया है। उनके टॉप करने की खबर लगते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स का सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया। मेरठ के टीपीनगर की गुलमोहर पार्क कॉलोनी के रहने वाले सौमित्र गर्ग के पिता सुधीर गर्ग व्यापारी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Double Murder Meerut: हर तरफ बिखरा था खून, नानी-धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
सौमित्र के परिवार में माता रेखा गर्ग और बड़े भाई सौरभ गर्ग हैं। सुधीर गर्ग का फर्नीचर का कारोबार है। सौमित्र ने 12वीं की परीक्षा बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से दी हैं। जेईई मेन्स 2022 सत्र-2 के रिजल्ट में उत्तर प्रदेश में टॉप करने पर परिवार में खुशियों का ठिकाना नहीं है।