फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jdu Rld alliance

जेडीयू और रालोद का हो सकता है विलय

Tue, 15 Mar 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 15 Mar 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jdu Rld alliance
शरद यादव, अजित सिंह, नीतिश कुमार। - फोटो : फाइल फोटो

लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को मिलाकर नई पार्टी बनाने जाने की संभावना है। दोनों दलों का नया नाम जन विकास पार्टी हो सकता है। बुधवार को इसकी अधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि पार्टी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की भी पार्टी का विलय होगा।  अप्रैल में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडीएस और ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो के अलावा अन्य कई दलों के साथ आने का दवा किया गया है।

विज्ञापन


बिहार में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की भारी सफलता से गदगद सीएम नीतिश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2019 की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। इसके लिए नीतिश कुमार और रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह न केवल जनता परिवार को एक करने में जुटे हुए है, बल्कि अलग हुए दलों को एक करके नई पार्टी बनाकर यूपी चुनाव में भी महागठबंधन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


सूत्राें की माने तो इस कड़ी में जेडीयू और रालोद ने पहल करते हुए दोनों पार्टियों का विलय करके नई पार्टी बनाने की तैयारियाें कर ली है। सूत्रों के मुताबिक नई पार्टी का नाम जन विकास पार्टी हो सकता है। पार्टी का चुनाव चिह्न पेड़ प्रस्तावित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी अपनी पार्टी का विलय जन विकास पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने सकारात्मक रूख दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद अध्यक्ष, अजित संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष?
चर्चा है कि शरद यादव को जन विकास पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और चौधरी अजित सिंह को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। राज्यसभा सांसद केसी त्यागी को पार्टी के प्रधान महासचिव के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी जाएगी। बुधवार को दिल्ली में पार्टी के नाम आदि की आधिकारिक घोषणा की संभावना है।

चुनाव के लिए बनेगा महागठबंधन 
नई पार्टी बनाने के बाद अगला कदम यूपी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन तैयार करने का है। महागठबंधन में अपना दल, पीस पार्टी के अलावा बाबू सिंह कुशवाह, जयप्रकाश अंचल, फूल बाबू और भरत सिंह बघेल से भी बात चल रही है।


अप्रैल में हो सकता है पार्टी का विस्तार
अप्रैल के आखिर तक नई पार्टी का विस्तार होगा। जनता परिवार का हिस्सा रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी अपने दलों के साथ नई पार्टी में शामिल होंगे। जन विकास पार्टी का नाम और चिह्न भी कोई और प्रस्तावित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed