{"_id":"5f2073b18ebc3e63865e36f1","slug":"javed-aftab-was-on-target-since-anti-caa-riots-meerut-news-mrt4935520172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में दंगे की साजिश रच रहा था पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में दंगे की साजिश रच रहा था पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में दंगे की साजिश रच रहा था पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब
बिजनौर। नगर पालिका का पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब अलीगढ़ में रहकर बकरीद पर बिजनौर में दंगा कराने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने जावेद के घर से 32 बोर का पिस्टल, 162 कारतूस और भड़काऊ सामग्री वाले पंफ्लेट बरामद किए हैं।
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने अलीगढ़ के सर सैयदनगर से जावेद आफताब को गिरफ्तार किया था। बिजनौर लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि वह बिजनौर जिले में दंगा कराने की साजिश रच रहा था। उसने सीएए को लेकर हुए विरोध के समय दंगे में अपनी भूमिका कबूल की है। एसपी ने बताया कि मंगलवार को जावेद आफताब ने अपने घर से 32 बोर की अवैध पिस्टल व 80 कारतूस और 12 बोर के 82 कारतूस बरामद कराए। इसके अलावा पीएफआई के भड़काऊ पंफ्लेट व अन्य सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने अवैध शस्त्र व कारतूस रखने तथा भड़काऊ पंफ्लेट के मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। 20 दिसंबर 2020 को सीएए के विरोध में बिजनौर में दंगा कराने के बाद जावेद आफताब फरार हो गया था। जावेद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका निरस्त होने पर जेल भेज दिया गया। अगली सुनवाई 29 जुलाई यानी बुधवार को होगी।