बौंद्रा। किठौर स्थित वसीयत फार्म हाउस में सोमवार को उर्दू टीचर्स एसोसिएशन की ओर से जश्न ए सर सैयद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे पूर्व सूचना कमिश्नर समेत शहर काजी एवं उर्दू विभागाध्यक्ष ने शिरकत की। इस दौरान मीडियाकर्मियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी जैनुसाजिद्दीन ने अदब जबान के हवाले से कहा कि शिक्षा जगत में सर सैयद अहमद का बहुत बड़ा योगदान है। सर सैयद ने देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा से जुड़कर बड़कर काम किया। जिसमें उन्होंने काफी परेशानी झेली। उधर, सीसीएसयू के उर्दू विभाग से आए मुख्य अतिथि असलम जमशेदपुरी ने जश्न सर सैयद क्रायकम के दौरान उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में आए पूर्व सूचना आयोग कमिश्नर हाफिज उस्मान ने बताया कि सर सैयद ने देश के लिए शिक्षा में बड़ा योगदान दिया। अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बनाने के लिए उन्होंने काफी मानसिक यातनाएं भी सहीं। संचालन मकतूबर रहमान ने किया औैर अध्यक्षता जावेद अली ने की। महरे आलम ने कहा कि बच्चों को अच्छी तालीम दिलाना जरूरी है। इससे ही देश एवं समाज का मुस्तकबिल बनेगा। इस मौके पर एसोसिएशन के यूपी सचिव मौ साबिर, हुमैरा चौधरी, शाहिद हसन, फिरासत अली, इमरान अली, जावेद अली, वसीम अहमद रहे। वहीं, इस मौके पर पत्रकारों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।