फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Janta Darshan started in Municipal Corporation, complaints will be heard daily

नगर निगम में जनता दर्शन शुरू, रोज सुनी जाएंगी शिकायतें

Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Janta Darshan started in Municipal Corporation, complaints will be heard daily
नगर निगम में जनता दर्शन शुरू, रोज सुनी जाएंगी शिकायतें
विज्ञापन

मेरठ। महानगर की जनता को अब अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन ने निगम में प्रतिदिन जनता दर्शन शुरू कर दिया है। प्रतिदिन एक ही छत के नीचे बैठकर अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे।
जनता की मांग के अनुरूप नगरायुक्त मनीष बंसल ने प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक जनता दर्शन लगाने का निर्णय लिया है। सोमवार को नगरायुक्त और महाप्रबंधक जल कुमार गौरव, अधिशासी अभियंता विकास कुरील ने नगरायुक्त कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। नगरायुक्त के अनुसार पहले दिन टूटी पुलिया को बनवाने, सड़कों को गड्डा मुक्त कराने और सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतें आईं। संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं। शिकायतों का समय से निस्तारण न होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त होंगी 22 किमी. लंबी सड़कें
- गड्ढों में तब्दील है शहर की सड़कें, अक्तूबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा काम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महानगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने लिए नगर निगम प्रशासन ने बजट प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शहर की 22 किमी लंबी सड़कों की गड्ढा मुक्ति के लिए ढाई करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसके लिए इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। निगम निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने महानगर की 22 किमी लंबी सड़कों के गड्ढों की गिनती की है। इसके लिए ढाई करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। अक्तूबर के पहले सप्ताह से गड्ढा मुक्ति अभियान शुरू हो जाएगा।

50 से अधिक सड़कों के छूटे हैं टेंडर
महानगर की लिसाड़ी रोड, सरस्वती लोक मार्ग, महापौर कैंप कार्यालय मार्ग सहित लगभग 50 से अधिक सड़कों को बनाने के लिए पूर्व में ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डेंस की सड़कों में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री के लिए प्लांट चलने का भी अभी इंतजार है। नियमानुसार तो 20 सितंबर से प्लांट का संचालन होता है लेकिन इस वर्ष बरसात अधिक होने के कारण प्लांट भी चालू नहीं हो पाए हैं। अधिशासी अभियंता विकास कुरील का कहना है कि इसी सप्ताह गड्ढा मुक्ति के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। पूर्व में निकाले गए टेंडर में सड़कों को बनाने के लिए भी ठेकेदारों को कार्य आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed