फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jangalraj in this city of UP, then an eyewitness witness killed

यूपी के इस शहर में जंगलराज, फिर एक चश्मदीद गवाह को मार डाला

Sun, 28 Jan 2018 12:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Jan 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Jangalraj in this city of UP, then an eyewitness witness killed
मौके पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में हत्या के चश्मदीद गवाह मां-बेटे की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब मुंडाली में एक और चश्मदीद गवाह को मार डाला गया। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटकाया गया। पीड़ित ने धमकियां मिलने की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने पुलिस को नौ घंटे तक शव को पेड़ से नहीं उतराने दिया। एसएसपी के पहुंचने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दंपति समेत चार नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला मुंडाली थानाक्षेत्र के डेरियो रछौती गांव का है। बाबूराम गुर्जर के चार बेटे देवराज, ऋषिपाल, राजेश, तथा विक्रम एक साथ रहते थे। प्रापर्टी को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। 16 जुलाई को एक भाई राजेश की हत्या हुई थी। जिसमें ऋषिपाल और उसके बेटे सोनू, सुधीर और आदेश जेल गए थे। इस मुकदमे में दूसरा भाई देवराज सिंह (50) वादी और चश्मदीद गवाह बना था। दो सप्ताह पहले आरोपी जेल से जमानत पर छूटकर आए थे। तभी से आरोपी समझौता न करने पर देवराज को धमकी देते आ रहे थे।
विज्ञापन


सीएचसी पर था वार्ड ब्वाय
देवराज मुदाफरा सीएचसी पर वार्ड ब्वॉय था। देवराज शनिवार तड़के चार बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसे तलाश किया। लेकिन पता नहीं चला। सुबह करीब छह बजे परिजनों को सूचना मिली कि देवराज का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। मुंडाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां

एसएसपी को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

Jangalraj in this city of UP, then an eyewitness witness killed
महिलाओं ने हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

शव को पेड़ पर लटका देखकर एक सिपाही बोला कि मामला आत्महत्या का है। जिस पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों के हंगामे और शव को पेड़ से न उतारने देने की जानकारी पर एसपी देहात और एसडीएम मवाना कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया कि जब तक एसएसपी मौके पर नहीं आएंगी, शव पेड़ से नहीं उतारने देंगे। मध्याह्न करीब 3:30 बजे एसएसपी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी के आश्वासन पर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिवार के सदस्य ही हुए नामजद
एसएसपी और एसपी देहात ने डॉग स्क्वायड और एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने बताया कि पुलिस का खोजी कुत्ता सूंघता हुआ देवराज के भाई ऋषिपाल के घर में घुस गया। देवराज के पुत्र लोकेश ने ऋषिपाल और उसके बेटों पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद ऋषिपाल और उसकी पत्नी ब्रजेश के अलावा ऋषिपाल के दो बेटों आदेश व सुधीर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ऋषिपाल का तीसरा बेटा सोनू व उसकी पत्नी डिंपल के अलावा तीसरे भाई राजेश का आरोपी बेटा फरार है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed