फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jammu man dies in Meerut, family accused of murder

जम्मू के युवक की मेरठ में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jammu man dies in Meerut, family accused of murder
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के यादगारपुर में एक युवक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने युवक के कठुआ जम्मू निवासी दोस्तों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

यादगारपुर निवासी केशव कुमार (23) अपने साथियों के साथ बल्ले बनाने का काम करता था। केशव के जम्मू निवासी साथी लकड़ी लाते थे। मेरठ में बल्लों को अलग-अलग सप्लाई किया जाता था। शनिवार को कठुआ जम्मू निवासी केशव के दोस्त ट्रक से लकड़ी लेकर मेरठ आए थे, जहां केशव और जम्मू के दोनों दोस्तों ने एक साथ खाना खाया। केशव के मामा का लड़का भी साथ में रहा। रविवार को केशव की घर में ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि युवक को खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया है। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ नहीं आया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। दोनों युवक हिरासत में हैं। लेकिन पूछताछ में जहरीला पदार्थ देने या हत्या जैसी कोई बात नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed