फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jamati Went to six mosques before they found corona positive in Saharanpur, all are being sanitized

सहारनपुर में गहराया कोविड-19 का संकट, छह मस्जिदों में गए थे कोरोना पाॅजिटिव जमाती, कराई जा रहीं सैनिटाइज

Tue, 07 Apr 2020 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
jamati Went to six mosques before they found corona positive in Saharanpur, all are being sanitized
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक विदेशी जमाती सहित तीन लोगों और जमातियों में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव लोगों को बीती देर रात को कोविड-19 हॉस्पिटल फतेहपुर में शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव लोगों से उनके संपर्क में आने की जानकारी देर रात से सुबह तक सरकारी विभाग के आला अफसर लेते रहे। इस दौरान शहर के कई मस्जिदों में जमातियों के जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


चिंताजनक यह है कि चार पॉजिटिव केस जो कोरोना वायरस के मिले हैं, उन्होंने 6 मस्जिदों को भ्रमण किया था। इनमें से कई मस्जिदें शहर के बीच में है। अब इन मस्जिदों को नगर निगम की टीम युद्ध स्तर पर सैनिटाइज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमातियों से संपर्क में आने वालों की स्क्रीननिंग की जा रही है। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और निगम की टीम जुटी हुई है। कोरोना पॉजिटिव आने वाले लोगों के संपर्क को तलाश कर उनसे पूछताछ कर रही है।  

नगर स्वस्थ अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव चारों जमाती बकरीयान मस्जिद कुतुबशेर, पीर वाली मस्जिद  गांधी पार्क,  जौहरी मस्जिद आजाद कॉलोनी, फारसी मस्जिद, अरबी मदरसा, बिलाल मस्जिद और मिनारा मस्जिद में गए थे। पॉजिटिव आए चारों लोग इन्हीं मस्जिदों में लोगों के संपर्क में आए थे। इन सभी मस्जिदों को नगर निगम सैनिटाइज करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed