फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jalandhar's Poonam's dead body was decapitated

Meerut News: जालंधर की पूनम की थी सिर कटी लाश

Thu, 14 Mar 2024 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jalandhar's Poonam's dead body was decapitated
शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी और उसके परिजनों ने की थी हत्या
विज्ञापन

मालन नदी से मिला महिला का सिर, प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार


संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। नांगलसोती के गांव सबलपुर बीतरा के खादर क्षेत्र में 10 मार्च को मिली सिर कटी लाश पंजाब के जांलधर निवासी पूनम की थी। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी और उसके परिजनों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने प्रेमी सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर मालन नदी से महिला का सिर भी बरामद कर लिया गया है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को इस प्रकरण का खुलासा किया। बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी रोहिताश ने अपने पिता रघुवीर सिंह और दो अन्य संबंधियों के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

रोहिताश जालंधर में काम करता था। वहीं, पूनम और उसका पति भी काम करता था। महिला से नजदीकियों के बाद रोहिताश बिना किसी को बताए पूनम को हरिद्वार अपने साथ ले आया था। यहीं नहीं, पूनम के परिजनों के साथ रोहिताश ने उसकी गुमशुदगी की सूचना आदि देने में भी पति का सहयोग किया था। अब तीन बच्चों की मां पूनम उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी न करने पर उसे और परिजनों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। रोहिताश स्वयं विवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, दबाव बढ़ने पर रोहिताश ने पिता और परिजनों को महिला के बारे में जानकारी दी। परिजनों के साथ मिलकर रोहिताश ने बाइक से पूनम को सबलपुर बीतरा लाकर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर मालन नदी में फेंक दिया। हत्यारों ने महिला के हाथ पर लिखा नाम और सिर को तेजाब से जलाने का भी प्रयास किया।
पुलिस ने प्रेमी रोहिताश, उसके पिता रघुवीर सिंह, बिजनौर के गांव बेगावाला निवासी मौसेरे भाई होरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर महिला का सिर भी मालन नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। हत्या में शामिल चौथे आरोपी रोहिताश के जीजा धामपुर निवासी रोहित को पुलिस की तलाश है।



सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुआ खुलासा
इस प्रकरण में एसपी की ओर से गठित टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की तलाश की। रामनगर सहित क्षेत्र के कई सीसीटीवी खंगाले गए। सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक पर महिला सहित तीन लोगों के सवार दिखाई देने पर पुलिस ने गहनता से छानबीन की और हत्यारों तक पहुंच गई।


पुलिस टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा
एसपी नीरज कुमार जादौन ने नांगल थाना प्रभारी अशोक कुमार और उनकी टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। सर्विसलांस टीम के आरक्षी विशाल चिकारा की खुलासे में विशेष भूमिका रही। विशाल चिकारा को पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद की ओर से भी पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed