फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jalabhishek of Chaturdashi starts from 6:48 pm

Kanwar Yatra: चतुर्दशी जलाभिषेक के लिए औघड़नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, शिवमय हुआ शहर

Tue, 26 Jul 2022 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek of Chaturdashi starts from 6:48 pm
श्रावण मास के दौरान शहर शिवमय हो गया है। हर-हर महादेव के जयकारे आसमान में गूंज रहे हैं। सोमवार को हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों ने औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। आज मंगलवार को चतुर्दशी का जलाभिषेक शाम 06:48 बजे से शुरू होगा। कांवड़िये मंदिर के आसपास शिविरों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि सोमवार को कांवड़ियों ने त्रयोदशी का जल चढ़ाया। मंगलवार को चतुर्दशी शाम से शुरू हो रही है। आचार्य संजय त्रिपाठी और पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि यह श्रद्धा का महा पर्व है। शिव का जलाभिषेक करने से बहुत पुण्य मिलता है।
विज्ञापन


बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि मेरठ के आसपास के गांव में रहने वाले बड़ी संख्या में कांवड़िये शिवरात्रि पर दिन में ही जलाभिषेक करेंगे। चतुर्दशी का जलाभिषेक अपने शिवालयों में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा औघड़नाथ मंदिर में मंगलवार रात चार प्रहर पूजा का समय
प्रथम प्रहर -
शाम 6:31 बजे से
द्वितीय प्रहर - रात्रि 9:34 बजे से
तृतीय प्रहर - मध्यरात्रि 12:37 बजे से
चतुर्थ प्रहर - रात्रि 3:39 बजे से

जलाभिषेक मुहूर्त सामान्य लोगों के लिए
सिंह स्थिर लग्न - सुबह 07:21 मिनट से 09:38 मिनट तक।
लाभामृत चौघड़िया - सुबह 10:30 से दोपहर 02:00 तक।

व्यापारी वर्ग के लिए जलाभिषेक मुहूर्त
वृश्चिक स्थिर लग्न - दोपहर 02:15 से 04:35 तक
लाभ की चौघड़िया - शाम 08:30 से 10:00 तक

निशीथ काल पूजा मुहूर्त
मंगलवार की रात 12: 06 मिनट से रात 12:48 मिनट तक।

टोल प्लाजा पर हुई डीजे कांवड़ की प्रतियोगिता
सिवाया टोल प्लाजा पर ब्रह्मपुरी, सदर, मोहनपुरी आदि स्थानों पर 6 डीजे कांवड़ पहुंची। कांवड़ियों के बीच कई घंटे प्रतियोगिता हुई। इस बीच टोल प्लाजा पर जाम के हालात बन गए। लाइट और साउड पर युवाओं ने जमकर डांस किया।

औघड़नाथ मंदिर में एनएसजी कमांडो तैनात
कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर पर चप्पे-चप्पे पर पहरा लगा दिया है। एनएसजी कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। औघड़नाथ मंदिर व आसपास के इलाकों में लगे 72 सीसीटीवी कैमरों की पुलिस मॉनीटरिंग कर रही है। 24 घंटे पल-पल की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है।

पुलिस का कहना कि मंदिर की सुरक्षा में 30 कमांडो और सेना के जवान चप्पे-चप्पे पर लगाए हैं। मंदिर पर पांच एसपी, 15 सीओ, 10 इंस्पेक्टर समेत 12 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। मंदिर और आसपास के इलाके में पांच ड्रोन से निगरानी की जा रही है। डीएम और एसएसपी ने सोमवार को तीन बार मंदिर पर जाकर सुरक्षा मद्देनजर इंतजाम देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed