फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jal Nigam dug up city, public upset

जल निगम ने खोद दिया शहर, जनता परेशान

Mon, 30 Sep 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam dug up city, public upset
मेरठ। जल निगम ने शहर की सड़कों को खोदकर डाल दिया है। सीवर लाइन डलने के बाद भी सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इस कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी जल निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

केस नं. एक
शहर की जाकिर कॉलोनी की विभिन्न गलियों में छह माह पहले सीवर लाइन डाली गई थी। तभी से सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। गलियों से पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है। जनता की शिकायतों को जल निगम ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन भी नजर अंदाज कर रहा है। पार्षद इकरामुद्दीन का कहना है कि छह माह से जनता परेशान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केस नं. दो
नगर निगम के वार्ड 58 के गांधीनगर, शकुंतला स्कूल वाली गली, वाल्मीकि बस्ती, शंकर कुटी इलाके में जल निगम ने सड़क खुदाई कर सीवर लाइन डाल दी। सड़कों को ठीक करना ही भूल गए। हलकी बारिश होते ही गलियों में कीचड़ पसर रही है। पार्षद अंशुल गुप्ता का कहना है कि जल निगम ने सड़कें खोद दी हैं। टूटी सड़कों से गुजर रही जनता का विरोध हमें झेलना पड़ रहा है। जल निगम के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन समाधान कराने के लिए तैयार नहीं हैं।

केस नं. तीन
नगर निगम के वार्ड 67 की कैलाशपुरी में भी सड़कों का बुराहाल है। चार माह पहले सीवर लाइन डाली गई थी। कैलाश पुरी मुख्य मार्ग पर फिलहाल सीवर लाइन का काम चल रहा है। मार्ग बंद पड़ा है। मुख्य मार्ग की खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन भी टूट गई। इस कारण क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। उधर गैस कंपनी ने प्रीत विहार में पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया। निगम पार्षद राकेश शर्मा का कहना है कि जल निगम विभाग के अधिकारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। जनता की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
---------------
सड़क ठीक करने के दिए निर्देश
मांगी है रिपोर्ट
सीवर लाइन डालने वाले ठेकेदार को सभी सड़कें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी रिपोर्ट भी मांगी गई है। कुछ जगहों पर काम अधूरा है। पूरा होते ही सड़क ठीक कराई जाएगी। -रमेश चंद्र, परियोजन प्रबंधक जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed