फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain muni video case muzaffarnagar, Upadhyay's title stripped from Nayan Sagar

जैन मुनि वीडियो प्रकरण: नयन सागर से छिनी उपाध्याय की पदवी, दी ये कठोर सजा

Tue, 22 Jan 2019 09:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 22 Jan 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Jain muni video case muzaffarnagar, Upadhyay's title stripped from Nayan Sagar
जैन मुनि वीडियो प्रकरण मामला

गुरु आचार्य निर्मल सागर ने जैन ग्रंथों के आधार पर जैन मुनि नयन सागर को वीडियो वायरल प्रकरण में उनकी खता के हिसाब से समाज और जैन संतों के समक्ष प्रायश्चित के लिए सजा सुना दी है। उनकी दीक्षा के पांच साल कम करते हुए उनसे उपाध्याय की पदवी छीन ली गई है। तीन माह तक वह मौन रहेंगे। उन्हें गिरनार पर्वत की 22 वंदना करनी होगी, जिन क्षेत्रों में बदनामी हुई तीन साल तक वहां पर प्रवेश निषेध रहेगा। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


नयन सागर के एक युवती के कमरे से बाहर निकलते हुए वीडियो वायरल प्रकरण में गुरु आचार्य निर्मल सागर के दरबार में गुजरात के जूनागढ़ में मंगलवार को सुनवाई हुई। आचार्य सुनील सागर महाराज, डॉ. जयकुमार जैन, प्रोफेसर वर्षभ प्रसाद जैन वर्धा, जैन संतों और समाज के लोगों की मौजूदगी में आचार्य निर्मल सागर महाराज ने कहा कि यदि लड़की बयान दे या कोई ऐसा वीडियो उनके सामने जिस में कुछ आपत्तिजनक हो, तो वह नयन सागर को कपड़े पहना देंगे।
विज्ञापन


वहलना के प्रकरण के बाद उनकी समाज में बदनामी भी बहुत ज्यादा हो गई है। जैन ग्रंथों के आधार पर उनकी दीक्षा के पांच वर्ष कम किए जाते हैं और उनकी उपाध्याय की पदवी छिनी जाती है। उन्हें तीन माह तक मौन रखना होगा। वह केवल संघ के साथियों से मिल तो सकते हैं, लेकिन किसी से बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें गिरनार पर्वत की 22 बार वंदना करनी होगी। अर्थात गिरनार पर्वत की 22 यात्राएं करनी होंगी। इसी के साथ तीन वर्ष तक उत्तर भारत के उन क्षेत्रों में नहीं जाएंगे, जहां पर उन्हें बदनामी मिली है। एक वर्ष में 24 प्रवास रूप तप प्रायश्चित करने होंगे। इस निर्णय के दौरान मुजफ्फरनगर, खतौली, दिल्ली आदि स्थानों के जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

खतौली का जैन समाज नाखुश  
वीडियो वायरल प्रकरण में नयन सागर को उनके गुरु आचार्य निर्मल सागर ने जो सजा सुनाई है, उससे खतौली का जैन समाज नाखुश है। जूनागढ़ की बैठक में मौजूद बड़ा बाजार खतौली निवासी पंकज जैन ने बताया कि बैठक में पंकज जैन दिल्ली, सुनील जैन दिल्ली, पारस चैनल वाले पारस जैन, प्रदीप जैन दिल्ली आदि मौजूद रहे। पंकज जैन ने बताया कि खतौली का जैन समाज इस निर्णय से नाखुश है। यह पर्याप्त सजा नहीं है, नयन सागर का समाज से बहिष्कार होना चाहिए, इसके लिए जल्द ही जैन समाज दिल्ली में बैठक करेगा तथा आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह था मामला
गत वर्ष जून माह में वहलना प्रवास के दौरान बनी नयन सागर की वीडियो 31 जुलाई को वायरल हुई थी, जिसमें नयर सागर खतौली की रहने वाली एक युवती के कमरे से रात के समय निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने से जैन समाज में भूचाल आ गया था। वीडियो वायरल होते ही रुड़की में पढ़ रही वीडियो में दिखाई देने वाले युवती अचानक लापता हो गई थी।

इस पर उसके पिता ने हरिद्वार के बहादराबाद थाने पर नयन सागर के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद वहलना प्रवास के दौरान की ही दो अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि तीन अगस्त को युवती ने अचानक बहादराबाद थाने में पेश होकर कोर्ट में बयान देकर नयन सागर को क्लीन चिट दे दी थी। यह युवती आज तक अपने घर खतौली नहीं आई। इसी बीच युवती ने अपना बयान सोशल मीडिया पर वायरल कर कुछ लोगों पर नयन सागर और उसे बदनाम करने की साजिश बताया था। चंडीगढ़ में चातुर्मास पूरा कर नयन सागर जूनागढ़ अपने गुरु आचार्य निर्मल सागर के पास पहुंच गए थे। वीडियो वायरल प्रकरण के बाद से खतौली समेत दिल्ली आदि स्थान का जैन समाज उनके विरोध में है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed