{"_id":"5fe244dd8ebc3e3b8c4ea8b9","slug":"jain-community-sparred-over-removing-hut-woman-lying-in-front-of-jcb-in-protest-sardana-news-mrt5169195105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन समाज की भूमि से झोपड़ी हटाने पर बखेड़ा, विरोध में जेसीबी के सामने लेट गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन समाज की भूमि से झोपड़ी हटाने पर बखेड़ा, विरोध में जेसीबी के सामने लेट गई महिला
विज्ञापन

सरधना। नगर में पांडुशिला रोड पर जैन समाज की खाली पड़ी भूमि पर डाली गई झुग्गी झोपड़ी व बिटोडों जैन समाज के लोगों ने जेसीबी चलवा दी, जिसे लेकर जमकर बखेड़ा हुआ। कई महिलाओं ने अपने आशियाने को वर्षों पूर्व का बताते हुए विरोध किया और जेसीबी के सामने लेट गई। विरोध को देखते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी। इसी चाहरदीवारी के अंदर पालिका के दो तालाब भी हैं। तहसील व नगर पालिका की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पांडुशिला रोड पर जैन समाज की 27 बीघा भूमि है। इसकी चाहरदीवारी के अंदर नगर पालिका के दो तालाबों की भूमि भी आ रही है। सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सपा नेता और आचार्य विद्या सागर नीले के अध्यक्ष पंकज जैन व अन्य लोगों द्वारा समाज की भूमि की चाहरदीवारी कराई जा रही है। जिसमें खाली पड़ी कुछ भूमि पर करीब आधा दर्जन परिवार झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं।
सोमवार को जैन समाज द्वारा चाहरदीवारी का निर्माण शुरू किया गया तो कुछ लोगों ने नगर पालिका व तहसील के आला अधिकारियों से अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत कर दी। एसडीएम ने टीम मौके पर भेजकर तालाब की भूमि की पैमाइश होने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया। मंगलवार को बिना पैमाइश के ही सुबह के समय फिर से निर्माण शुरू हो गया। जैन समाज के लोगों द्वारा दो जेसीबी लेकर भूमि को कब्जा मुक्त कराना शुरू कर दिया। यहां जिन लोगों की झुग्गी झोपड़ी व बिटोडे़ रखे हुए थे, उन्होंने इसका विरोध कर दिया। एक महिला जेसीबी के सामने लेट गई, इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकी। मौके पर पहुंची तहसील व नगर पालिका की टीम भी मौके पर जांच पड़ताल कर लौट गई। फिलहाल झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों व जैन समाज के लोगों के बीच जमीन खाली कराने को लेकर तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर कब्जा नहीं किया जाएगा
पांडुशिला रोड स्थित जैन समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने झुग्गी झोपड़ी डाल रखी है। एसडीएम के नोटिस के भी भूमि खाली नहीं की। एसडीएम को फिर से शिकायती पत्र दिया जाएगा। तालाब की भूमि पर जैन समाज द्वारा कब्जा नहीं किया जाएगा। -पंकज जैन, आचार्य विद्या सागर नीले, अध्यक्ष
शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी
एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि जैन समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कोई अपनी झुग्गी झोपड़ी व अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी।