फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jail warden recruitment for girls

जेल वार्डन की भर्ती में कई जिलों से पहुंचीं महिला अभ्यर्थी

Sun, 14 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
jail warden recruitment for girls
जेल वार्डन की भर्ती में कई जिलों से पहुंचीं महिला अभ्यर्थी
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस लाइन में शुरू हुई जेल वार्डन, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन की भर्ती प्रक्रिया में दूसरे दिन महिला अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। जेल वार्डन के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में 564 महिला अभ्यर्थी शामिल हुई। देर रात तक प्रक्रिया चलती रही।

मेरठ जोन के जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने सुबह से ही सर्किट हाउस के आसपास डेरा डाल लिया था। स्कूल भवन में भर्ती के लिए पांच पैनल गठित किए गए हैं। प्रत्येक पैनल में एक प्रशासनिक अफसर के अलावा सीओ, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भी हैं। महिला अभ्यर्थियों की हाईट और वजन कराया गया। वीडियोग्राफी कराई गई। नोडल अफसर एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को कुल 564 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मेरठ से 115, गाजियाबाद से 134, बुलंदशहर से 136, सहारनपुर से 109, मुजफ्फरनगर से 70 महिला अभ्यर्थी शामिल रहीं। 20 तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की लिस्ट अगले राउंड के लिए जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed