फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jail chauk intersection will change the design will cost one crore

एक करोड़ छह लाख से जेल चुंगी, 32 लाख से चमकेगा सर्किट हाउस

Sun, 24 Oct 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jail chauk intersection will change the design will cost one crore
जेल चुंगी चौराहे का बदलेगा डिजाइन, खर्च होंगे एक करोड़
विज्ञापन

मेरठ। शहर को जाम मुक्त करने के लिए एमडीए ने जेल चुंगी चौराहे पर एक करोड़ छह लाख रुपये से काम कराने का टेंडर जारी कर दिया है। चौराहे का डिजाइन अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी की योजना के अनुसार होगा। जेल चुंगी चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में से हैं। यहां किला रोड, विक्टोरिया पार्क, चौधरी चरण सिंह विवि, कमिश्नरी चौराहा जाने के लिए वाहन गुजरते हैं।
वीआईपी चौराहा होने के चलते एमडीए ने इसके सौंदर्यीकरण और सुधार के लिए चयन किया है। चौराहे के बीच में एक साइनेज लगाया जाएगा। वहीं, डिवाइडर की चौड़ाई के साथ-साथ एक से दूसरी तरफ जाने के लिए सर्विस लेन भी दी जाएगी। जिससे वाहन आसानी से बिना किसी अवरोध के निकल सकें।
विज्ञापन

32 लाख से चमकेगा सर्किट हाउस
सर्किट हाउस में सुबह और शाम आने वाले लोगों के लिए बेंच लगाई जाएंगी। घूमने वालों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए यहां पौधे भी लगाए जाएंगे। इन पर करीब 32 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम भी होंगे:
लोहियानगर में सत्यकाम के पास सड़क निर्माण: 42.65 लाख से
सैनिक विहार में सीवर लाइन का कार्य: 24.84 लाख
गंगानगर एक्सटेंशन में पथ प्रकाश: 22.48 लाख
लोहियानगर पॉकेट सी में प्रकाश: 20 लाख
शताब्दीनगर में सफाई: 35.98 लाख
शताब्दीनगर में कार्य:16.58 लाख
शताब्दीनगर में मरम्मत: 6.26 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed