फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaam se nipatne ke liye taiyaar traffic police

जाम से निपटने को तैयार ट्रैफिक पुलिस

Fri, 15 Dec 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
jaam se nipatne ke liye taiyaar traffic police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में यातायात व्यवस्था पुलिस अफसरों के लिए बड़ी चुनौती है। पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था का मामला मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिस अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक ने बृहस्पतिवार सुबह सीओ, टीएसआई और एचसीपी के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहे और बाजारों में हर रोज जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी होने के बाद भी कुछ स्थानों पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। हापुड़ अड्डा चौराहे के पास पिछले छह माह से पुलिया का निर्माण कार्य चलने के कारण जाम लगता था। अब पुलिया निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इस चौराहे पर सबसे अधिक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ट्रैफिक ने निर्देश देते हुए कहा कि जाम वाले जिन स्थानों पर समस्या है। वहां मुख्य रूप से एक एचसीपी की ड्यूटी रहेगी। ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड भी व्यवस्था में सहयोग करेंगे। अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगा। इस दौरान एसपी ट्रैफिक, सीओ विजय प्रकाश, सीओ संजीव देसवाल, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित, नदीम खान और एचसीपी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बेगमपुल से चलेगा अभियान
टीएसआई डीडी दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार से चौराहों पर अभियान चलाया जाएगा। सबसे पहले बेगमपुल चौराहे से शुरुआत की जाएगी। चौराहे से सौ मीटर के दायरे में सड़क पर कोई भी अवैध तरीके से वाहन नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। चौराहे पर अवैध ई रिक्शा, आटो पर भी कार्रवाई के साथ अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जाम वाले मुख्य स्थानों पर जो प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं उनमें बेगमपुल, जीरो माइल, लालकुर्ती पैठ बाजार, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी, कचहरी पुल, हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल और मेट्रो प्लाजा चौराहा हैं।

चौराहों पर रहता है वाहनों का दबाव
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि कुछ चौराहों पर वाहनों का इतना दबाव रहता है कि रेड लाइट के समय में एक मिनट में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। उसके बाद वाहनों के दबाव के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। 



ई रिक्शा और ऑटो सीज
बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ने सात अवैध ई-रिक्शा और छह ऑटो को सीज किया है। दिल्ली रोड और कचहरी पुल पर सड़क पर अवैध तरीके से खड़ी पांच कारों को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed