{"_id":"60d8d99e8ebc3e0d927af485","slug":"jaam-on-sivaya-toll-plaza-meerut-news-mrt5447775158","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर भयंकर जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर भयंकर जाम, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवाया टोल प्लाजा पर लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन
मोदीपुरम। सैलानियों ने हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों की ओर रुख कर दिया है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों का बोझ भी बढ़ गया है। वीकेंड पर रविवार दोपहर से रात तक सियावा टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में वाहन रेंगते हुए नजर आए। दौराला की ओर एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक वाहन जाम में फंसे रहे।
रविवार को सिवाया भराला झाल से निकलने वाले वाहनों की संख्या भी अधिक होने के कारण वहां पर भी जाम की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर टोल प्लाजा पर दोपहर से रात तक जाम के हालात रहे। दौराला की ओर तो वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। इसके चलते वाहनों में सफर कर रहे यात्रियों को गर्मी के बीच काफी परेशानी उठानी पड़ी।
दरअसल, गर्मी का मौसम होने के कारण काफी संख्या में लोग गाजियाबाद, दिल्ली होते हुए अन्य मार्गों से उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों की ओर जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे सैलानियों के कारण भी हाईवे पर वाहनों का बोझ बढ़ा है और जाम के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि रविवार को वाहनों की संख्या काफी अधिक रही। जाम खुलवाने के लिए टोल कर्मचारियों के साथ अन्य टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि गलत लेन में चलने के कारण भी जाम की स्थिति बन जाती है।