फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   J & K students will meet Kashmir Bureau team

जम्मू कश्मीर के छात्रों से मिलेगी कश्मीर ब्यूरो की टीम

Fri, 05 Apr 2019 03:31 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 05 Apr 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
J & K students will meet Kashmir Bureau team
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रहकर पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं का हाल जानने के लिए छह अप्रैल को दिल्ली से डिपार्टमेंट ऑफ इनफॉरमेशन की डिप्टी डायरेक्टर विदुशी कपूर टीम के साथ छह अप्रैल को मेरठ आएंगी। वह यहां पर कालका कॉलेज में पढ़ने वाले 60 से ज्यादा छात्र-छात्राओं से बात कर अपनी रिपोर्ट देंगी। साथ ही टीम दूसरे कॉलेजों में पढ़ने वाले जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं से उनकी समस्या जानेगी।
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल साइट पर कश्मीर के कुछ छात्रों ने सेना को लेकर अभद्र पोस्ट की थी। जिसको लेकर उत्तर भारत के कुछ कॉलेजों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों और स्थानीय छात्रों के बीच मामूली कहासुनी भी हो गई थी। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के काफी छात्र-छात्राएं घर चले गए थे। मेरठ में जम्मू कश्मीर के करीब 110 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या कालका डेंटल कॉलेज में है। इसके चलते कश्मीर ब्यूरो ऑफ इनफॉरमेशन नई दिल्ली की तरफ से डिपार्टमेंट ऑफ इनफॉरमेशन की डिप्टी डायरेक्टर विदुशी कपूर छह अप्रैल को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में आएंगी। वह यहां कालका डेंटल कॉलेज और दूसरे कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगी। इसकी पूरी रिपोर्ट दिल्ली ब्यूरो में दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को यहां कोई समस्या तो नहीं है, जिन छात्रों ने सोशल साइट पर पोस्ट डाली थीं, उनके बारे में भी यहां की गई कार्रवाई की भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। डिप्टी डायरेक्टर यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में ही रुकेंगी। इस संबंध में यूनिवर्सिटी की तरफ से कालका डेंटल कॉलेज और दूसरे कॉलेजों को यह सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed