{"_id":"694c289a9861e7351f0e4ba7","slug":"iti-student-attacked-injured-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104241-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईटीआई के छात्र पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईटीआई के छात्र पर हमला, घायल
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय आईटीआई के छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने संस्थान से बाहर निकलते ही हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित छात्र निखिल मूल रूप से गांव अहमदनगर बढला का रहने वाला है। वह कस्बे की मनोहरपुर काॅलोनी में अपने नाना नानक के यहां रहता है और राजकीय आईटीआई में कोपा ट्रेड का छात्र है। घायल छात्र निखिल ने बताया कि बुधवार को संस्थान से बाहर निकला तो अज्ञात युवकों ने लाठी डंडों से उस पर अचानक हमला बोल दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर अन्य साथी भी आ गए तो हमलावर वहां से भाग गए। निखिल के साथी उसे घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, राजकीय आईटीआई में दिनदहाड़े छात्र पर हमले से संस्थान के दूसरे छात्र-छात्राएं भी दहशत में आ गए। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि छात्र को इलाज के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।