यूपी: आईटीबीपी जवान ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ से सटे मवाना में एक आईटीबीपी जवान ने जहर खा लिया। जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गइ है।
जानकारी के अनुसार मवाना के ततीना गांव के रहने वाले आईटीबीपी जवान जितेंद्र उर्फ सैंकी पुत्र धर्मपाल ने सोमवार देर रात किसी बात पर जहर खा लिया। जवान की हालत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए जवान को मेरठ रेफर कर दिया गया। यहां अस्पताल में उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
इंस्पेक्टर पंकज शर्मा के मुताबिक जवान ने जहर क्यों खाया इसकी जांच पड़ताल चल रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर दिए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर जवान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/