{"_id":"6127d8a98ebc3e7a18371ac0","slug":"itbp-jawan-commits-suicide-by-consuming-poisonous-substance-meerut-news-mrt553475747","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के जवान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के जवान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी के जवान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के खेड़की गांव के रहने वाले आईटीबीपी के जवान ने बुधवार की रात मेरठ में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक वह एक युवती की ओर से कोतवाली में की गई शिकायत से परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
खेड़की गांव का रहने वाला राहुल आईटीबीपी में जवान था और वह वर्तमान में उत्तराखंड में तैनात था। शादीशुदा होने के साथ वह तीन बच्चों का बाप भी था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जवान की दोस्ती फेसबुक पर एक युवती से हो गई। कुछ दिन पहले जवान के खिलाफ बागपत कोतवाली में तहरीर भी दी गई थी। इस शिकायत से क्षुब्ध राहुल ने बुधवार रात्रि मेरठ में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता चलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, बागपत कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस भेजकर जानकारी कराई जाएगी।