फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is okay if DJ and loudspeaker are played after 10 pm

Meerut : एसएसपी ने बुलाई बैठक, कहा- रात में दस बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजा तो खैर नहीं

Thu, 07 Dec 2023 04:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 07 Dec 2023 04:33 PM IST
सार

Meerut News : एसएसपी ने फिर से सभी मंडप संचालकों और डीजे संचालकों की बैठक बुलाई है। कहा कि अगर रात में 10 बजे के बाद डीजे व लाउडस्पीकर बजा तो खैर नहीं।

विज्ञापन
It is okay if DJ and loudspeaker are played after 10 pm
डीजे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रात दस बजे के बाद भी डीजे बजने से लोगों की नींद में खलल हो रहा है। रात को शोर शराबे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है और बुजुर्ग व मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की लगातार शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने सभी मंडप संचालकों और डीजे संचालकों को बुलाकर बैठक करने की बात कही है। नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


रात दस बजे के बाद बजने वाले डीजे और लाउडस्पीकर पर अंकुश लगाने के लिए डीजे-मंडप संचालकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे। हालांकि, इस संबंध में पहले भी बैठकें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस तक लगातार शिकायत पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फिर एक बार डीजे व मंडप संचालकों के साथ बैठक कर नियमों का पालन कराने के लिए अवगत कराने को कहा है। बैठक में सभी को नोटिस थमाए जाएंगे, जिन्हें उन्हें हस्ताक्षर करके देना होगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बता दें कि जिले में तकरीबन 450 विवाह मंडप और एक हजार डीजे संचालक हैं। पूर्व में इन सभी को एक गाइड लाइन जारी हो चुकी है। कुछ मंडपों में वह चस्पा भी है। इसके बाद भी लोग उल्लंघन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed