फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   it is mandatory to NACC for all colleges : VC

सभी कॉलेजों को नैक कराना अनिवार्य : कुलपति

Thu, 25 Jun 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
it is mandatory to NACC for all colleges : VC
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में सिर्फ दो कॉलेज ही ए ग्रेड हैं। बाकी सब बी और सी ग्रेड में हैं। एक हजार कॉलेजों में से सिर्फ 57 ने ही नैक कराया है। ऐसे में यहां के हालात ठीक नहीं हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सभी कॉलेजों को नैक कराना होगा। अन्यथा उनकी संबद्धता का विस्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्पष्ट कर दिया कि हर विश्वविद्यालय और कॉलेज को अब नैक कराना ही होगा। सीसीएसयू की बात करें तो अपने यहां भी हालात ठीक नहीं हैं। नौ जिलों में सिर्फ दो कॉलेज ही एक ग्रेड हैं। इनमें इस्माईल पीजी कॉलेज मेरठ एवं डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर हैं। डीएन कॉलेज भी ए ग्रेड है परंतु उसका समय पूरा हो चुका है। डीएन में अब फिर से नैक कराने की तैयारी जारी हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव ग़ुप्ता का कहना है कि जो कॉलेज अब नैक नहीं कराएंगे उनकी शासन को रिपोर्ट जाएगी। अब सभी को नैक कराना अनिवार्य होगा। सीसीएसयू के कॉलेजों की बात करें तो मेरठ-सहारनपुर मंडल में 50 एडेड कॉलेजों में से सिर्फ 13 नैक मूल्यांकित हैं। सात कॉलेजों को अब दोबारा मूल्यांकन कराना होगा, ये पहले नैक करा चुके हैं। 20 राजकीय कॉलेज में सिर्फ चार ने नैक कराया है। सेल्फ फाइनेंस के नौ सौ से अधिक कॉलेजों में से सिर्फ 33 ने ही नैक कराया है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में कोई ए ग्रेड नहीं है। एडेड कॉलेजों में दो ए ग्रेड हैं जबकि 10 बी ग्रेड हैं। राजकीय कॉलेजों में दो बी ग्रेड हैं। एक बी प्लस, प्लस है एवं एक सी-1 ग्रेड है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी का कहना है कि सभी कॉलेजों को इस संबंध में पहले भी निर्देश भेजे जा चुके हैं। अब जो नैक नहीं कराएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन को यह रिपोर्ट भी भेजी जा रही है कि कितने कॉलेज नैक कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed