फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is important to keep an account of sin and virtue: Bhavya Bhushan Muniraj

पाप-पुण्य का हिसाब रखना जरूरी : भव्य भूषण मुनिराज

Sat, 13 Mar 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
It is important to keep an account of sin and virtue: Bhavya Bhushan Muniraj
पाप-पुण्य का हिसाब रखना जरूरी : भव्य भूषण मुनिराज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान एवं पाठ के 25वें दिन शुक्रवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
गुरुवर 108 भव्य भूषण मुनिराज ने कहा कि पाप पुण्य का हिसाब रखना भी जरूरी है जिस प्रकार तुम अपने लाभ-हानि, आय-व्यय का हिसाब लगाते हो उसी प्रकार प्रत्येक दिन के स्वयं द्वारा किये गये पाप-पुण्य और क्रिया-कलापों का हिसाब लगाना, तभी तुम्हारे जीवन में सुधार संभव है। तभी तुम पाप कर्म से बच सकोगे।
विज्ञापन

भक्तामर विधान पाठ में स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य प्रमोद जैन, शांतिधारा करने का सौभाग्य आनंद कुमार, शुभम जैन, अमित, छोटू जैन रांची, विमल प्रसाद जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन आशा जैन, दीपा जैन, दर्शनी देवी आदि ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजा व तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाने के बाद 151 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल धनप्रकाश जैन, अनिल जैन, कुणाल जैन, नवीन जैन, अनिल जैन, अरुण जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed