फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISSF World Cup: baghpat player in illuminated name of country, gold medal won

ISSF वर्ल्ड कप: बागपत के लाल ने किया देश का नाम रोशन, जीता स्वर्ण पदक

Mon, 12 Mar 2018 05:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 12 Mar 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
ISSF World Cup: baghpat player in illuminated name of country, gold medal won
अखिल शहरोन - फोटो : अमर उजाला

मैक्सिको में आयोजित आइएसएसएफ विश्वकप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शूटरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत की झोली में तीन पदक आए। बागपत के गांव अंगतपुर जोहड़ी निवासी अखिल शहरोन ने 50 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता। वह विश्वकप में स्वर्ण पाने वाले चौथे भारतीय बन गये हैं। इसमें खास बात है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं ने चार में तीन पदक भारत को दिलाए। 

विज्ञापन


पहला स्वर्ण पदक मवाना खुर्द निवासी शहजर रिजवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया। उन्होंने पदक जीतने के साथ ही विश्व रिकार्ड भी अपने नाम दर्ज किया। जबकि मनु भाकर ने मिक्स डबल्स में ओमप्रकाश मितरवाल के साथ देश को स्वर्ण दिलवाया। 
विज्ञापन


वहीं मवाना के भैंसा गांव निवासी रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से निकलने वाली प्रतिभा का डंका पूरे देश में बजने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो : मेरठ के शहजर रिजवी ने तोड़ा विश्व रिकार्ड जीता गोल्ड मेडल

बता दें कि मैक्सिको में आइएसएसएफ विश्वकप में पदक जीतने वाले चार भारतीयों में से तीन विजेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। अभी तक क्रिकेट की नर्सरी कहा जाने वाला पश्चिमी उप्र अब शूटिंग में भी नाम कमा रहा है। इस प्रदर्शन के बाद युवा शूटिंग की ओर भी रुख करेंगे। वहीं हरियाणा झझज्जर की 16 वर्षीय मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में देश को स्वर्ण दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed