ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: शूटिंग में मेरठ के सौरभ चौधरी का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य
आईएसएसएफ चैंपियनशिप में 16 साल के सौरभ चौधरी ने निशानेबाजी के जूनियर वर्ग में दस मीटर एयर पिस्टल में कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मेरठ के कलीना के रहने वाले सौरभ चौधरी ने एशियन गेम्स में गोल्ड पर निशाना लगाया था। जबकि साउथ कोरिया में उन्हें डबल्स मुकाबले में कांस्य मिला है :-
1 सितंबर से साउथ कोरिया में शुरू हुई 52वीं आईएसएसएफ चैंपियनशिप में मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक पर निशाना साधा। 16 वर्षीय सौरभ निशाने बाजी के जूनियर वर्ग के दस मीटर एयर पिस्टल के डबल्स मुकाबले में शिरकत कर रहे थे। हालांकि अभी व्यक्तिगत मुकाबले बाकी हैं जिनमें सौरभ से गोल्ड की उम्मीद की जा रही है।
गौरतलब है कि मेरठ शहर के पांचों शूटर 52वीं आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। इनमें सौरभ चौधरी के अलावा सिवाया निवासी शूटर शार्दुल विहान,शूटर शहजर रिजवी भी साउथ कोरिया में निशाना लगाने पहुंच चुके हैं। स्किट शूटर सिराज शेख 9 सितंबर को साउथ कोरिया पहुंचेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/