फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISIS all four accused talked over many suspicious numbers NIA gathering evidence from west up

ISIS की वेस्ट यूपी में बड़ी घुसपैठ, संदिग्ध नंबरों पर हुईं चारों आरोपियों की बात, NIA जुटा रही सुबूत

Sun, 13 Jan 2019 01:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jan 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
ISIS all four accused talked over many suspicious numbers NIA gathering evidence from west up
अफसार के घर पूछताछ करती एनआईए की टीम

वेस्ट यूपी से अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कनेक्शन के सुबूत एनआईए लगातार जुटा रही है। आईएस के खतरनाक मंसूबे पूरे करने के लिए मॉड्यूल तैयार करने के मुकाबले आईएस से जुड़े संदिग्ध लोगों को सुरक्षा एजेंसियां एक-एक कर पकड़कर हथियार सप्लायरों व आईएस के कनेक्शन को खंगाल रही हैं। इन्हें रिमांड पर लेकर इस नेटवर्क को तोड़ने में लगी हैं। मेरठ के नईम, अफसार, आरिफ, मतलूब के नाम सामने आए और कई संदिग्ध लोग एनआईए के रडार पर हैं। 

विज्ञापन


एनआईए और एटीएस का फोकस मेरठ, हापुड़ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों पर है जहां पर आईएस की बड़ी घुसपैठ बताई जाती है। सुरक्षा एजेंसियों ने बारीकी से जांच की, उसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

विज्ञापन

नए साल पर आईएस दिल्ली में धमाका करने की फिराक में था। एनआईए को इनपुट मिला जिसको लेकर 26 दिसंबर को 17 जिलों में छापेमारी की। हापुड़ के वैठ गांव से सारिक, मेरठ से नईम और अमरोहा से सुहेल समेत दर्जनों संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियों ने इन संदिग्ध लोगों की कुंडली खंगाली जिसमें वेस्ट यूपी में आईएस के गहरे कनेक्शन की पुष्टि हुई।

वेस्ट यूपी में हथियार सप्लायरों से लेकर स्लीपिंग मॉड्यूल तक का जाल फैला हुआ है जिसके चलते आईएस की जड़ें वेस्ट के जिलों में जमी हैं। संदिग्ध नईम, साकिब, सुहेल समेत अन्य को रिमांड पर लिया गया, जोकि आईएस के नेटवर्क की पोल खोल रहे है। 

सप्लायरों को उजागर किया 
आईएस से जुड़े संदिग्ध नईम, साकिब और सुहेल समेत कई लोगों को रिमांड पर लेकर एनआईए ने हथियार सप्लायरों का खुलासा किया। सामने आया कि आईएस के एजेंट हथियार सप्लायरों के जरिये देहात के इलाकों में अपना नेटवर्क फैला चुके हैं। सामने आए संदिग्ध लोगों को पेश होने के लिए एनआईए की तरफ से नोटिस जारी होने शुरू हुए।

एनआईए ने जिस अफसार को शुक्रवार को पकड़ा, उसे भी नोटिस जारी किया गया था। एनआईए ने शनिवार को मुंडाली के जिसोरा, अजराड़ा आदि गांवों में छापे मारे। परिजनों ने बताया कि अफसार डासना मसूरी के पास पिपलेडा गांव में स्थित मदरसे में पढ़ाता है। उसकी दो बहनों की शादी वैठ गांव में हुई थी, जहां साकिब भी मदरसे में पढ़ाता था। परिजनों ने बताया कि साकिब अफसार के घर पर एक शादी में चार माह पूर्व आया था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed