फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI Naeem was in meerut when NIA went to arrest firoz

NIA फिरोज के घर की तलाशी लेती तो हत्थे चढ जाता 'नईम', चकमा देकर हुआ फरार

Mon, 31 Dec 2018 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
ISI Naeem was in meerut when NIA went to arrest firoz
naeem

आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध की तलाश में एनआईए जुटी हुई है। लेकिन आरोपी नईम अभी तक एनआईए को चकमा दे रहा है। यहां तक कि जिस दिन एनआईए ने उसकी तलाश में राधना गांव में छापा मारा था उस दिन भी वह मेरठ में ही था। पुलिस चाहती तो उसे उसी दिन गिरफ्तार किया जा सकता था लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


मेरठ के मैनापूठी में बीते शुक्रवार को हथियार तस्करी के मामले में सरूरपुर पुलिस ने फिरोज को पकड़ लिया था। हालांकि परिजनों ने पुलिस से हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया। फिरोज के घर में ही किठौर का राधना निवासी नईम भी छिपा था। मौका पाकर वह फरार हो गया। नईम को पकड़ने के लिए एनआईए, एटीएस, एसटीएफ और पुलिस की कई टीमें लगी हैं। पुलिस नईम को न पकड़ ले इसीलिए फिरोज के परिजनों ने पुलिस से हाथापाई की। 
विज्ञापन


पुलिस ने हथियार तस्करी में वांछित चल रहे फिरोज के यहां दबिश देकर उसे पकड़ लिया था। लेकिन परिजनों ने पुलिस पर हमला कर फिरोज को छुड़ाकर भगा दिया। बताया जा रहा है इस दौरान किठौर के राधना निवासी नईम भी वहीं पर छिपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोज के पकड़े जाने के बाद यह बात सामने आई कि पुलिस घर में तलाशी लेती तो नईम भी पकड़ा जा सकता था। इस दौरान भीड़ और फिरोज के परिजनों ने पुलिस से हाथापाई कर दी और नईम छत के रास्ते से कूदकर फरार हो गया। 

 सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नईम का फिरोज से नजदीकी संपर्क रहा है। पहले भी हथियारों की सप्लाई करता रहा है। फिरोज का आतंकी नईम से कनेक्शन कैसे जुड़ा और कब जुड़ा इसके लिये उसकी व परिवार वालों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फिरोज का नेटवर्क पहले ही कई जिलों में सक्रिय था और अब नईम से नाम जुड़ने के बाद माना जा रहा है कि फिरोज ने नईम की टीम में अपने कई और भी जोड़ दिये हैं। पुलिस के अनुसार फिरोज लगभग तीन साल पहले करनावल में एक गाड़ी में साथियों सहित भारी मात्रा में हथियारों सहित पकड़ा गया था। इसके बाद अब और नया मामला जुड़ने से फिरोज ने पुलिस के सिर का बड़ा दर्द बन गया है।

एनआईए ने की थी घेराबंदी
एनआईए ने पांच दिन पहले एटीएस के साथ मिलकर किठौर के राधना गांव में नईम की तलाश् में घेराबंदी की थी। दबिश के दौरान एसपी देहात राजेश कुमार कई थानों की फोर्स के साथ खुद मौजूद थे। उसके बाद नईम की एक वीडियो भी वायरल हुई जिसमें नईम खुद को बेकसूर बता रहा है। एनआईए और पुलिस के डर के कारण नईम के परिवार के पुरूष भी फरार हो गये हैं।

झूठी अफवाह फैलाई
नईम और फिरोज का आपस में कोई कनेक्शन पुलिस की जांच में नहीं आया है। पुलिस से भीड़ ने फिरोज को छुड़ा लिया था, इस मामले में सरूरपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लेकिन फिरोज के घर में नईम नहीं था,  किसी ने अफवाह फैलाई है। -राजेश कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed