फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ishu Khatik will be accused in illegal mining case, Goonda Act will be imposed

Meerut News: ईशु खटीक अवैध खनन के मुकदमे में बनेगा आरोपी, लगेगा गुंडा एक्ट

Thu, 29 Dec 2022 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Ishu Khatik will be accused in illegal mining case, Goonda Act will be imposed
माफिया कर रहे अवैध खनन - फोटो : amar ujala

मेरठ में वैध खनन करने वालों से ईशु खटीक और मवाना पुलिस उगाही कर रही थी। पुलिस से अभद्रता, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले ईशु का पुलिस ने नेटवर्क खंगाला तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि अवैध खनन के मुकदमे में भी उसे नामजद किया जा रहा है। उस पर गुंडा एक्ट भी लगेगी। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। इस प्रकरण में जिसकी भूमिका मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे और अवैध खनन वालों की लिस्ट बनाकर अभियान भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन


जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक का भतीजा बताकर पुलिस पर रौब जमाने वाले ईशु खटीक पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में लग गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन करने वालों से खटीक उगाही करता था, जिसके चलते वह थाने में पैरवी करने आया था। जिससे साफ जाहिर हो गया है कि उसके संबंध अवैध खनन करने वालों से है। मंत्री ने मवाना पुलिस और ईशु खटीक के संबंधों की पोल खोली है। उन्होंने कहा कि 500 रुपये मिट्टी से भरी प्रत्येक ट्रॉली पर ईशु मवाना पुलिस को देता था।
विज्ञापन


अब ईशु ने 300 रुपये देने शुरू कर दिए थे, जिससे पुलिस नाराज हो गई। केवल 200 रुपये प्रत्येक ट्रॉली पर कम देने को लेकर पुलिस और ईशु खटीक के बीच बात बिगड़ी है। पुलिस द्वारा अवैध खनन में उगाही का खेल चल रहा था। लोगों में चर्चा है कि एसएसआई मवाना सतीश कुमार को हटाने के पीछे भी अवैध खनन का खेल है। हालांकि, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि एसएसआई का रूटीन में टीपीनगर थाने ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ईशु का बना गिरोह, खुलेगी सीडीआर से पोल
पुलिस का दावा कि ईशु खटीक के गिरोह में करीब 20 से अधिक लोग शामिल हैं, जोकि अवैध खनन करने वालों से उगाही करते हैं। पुलिस ने ईशु के फोन की सीडीआर निकाली है, जिसमें कई लोगों के नाम सामने आए हैं। थाने से लेकर अधिकारियों और नेताओं के साथ ईशु के सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो हैं।

एक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार समेत 40 हो सकते हैं नामजद
मवाना व हस्तिनापुर क्षेत्र में अवैध खनन का बड़ा खेल चल रहा है। पुलिस की जांच में रजनीश नामक एक व्यक्ति सहित 40 लोगों के नाम अवैध खनन में सामने आए हैं। पुलिस ने बताया कि रजनीश एक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार है। वह मवाना व हस्तिनापुर में कई सालों से अवैध खनन करा रहा है। उसके पास 9 जेसीबी व 40 डंपर हैं। एसडीएम मवाना द्वारा अवैध खनन करने वालों की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।
 
मवाना पुलिस से सांठगांठ करके ईशु खटीक मवाना में अवैध खनन करने वालों से उगाही करता था। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ईशु से मेरा कोई संबंध नहीं है, यह बात मैं पहले ही बोल चुका हूं। पुलिस अधिकारी इसकी गहनता से जांच करेंगी तो अवैध खनन का बड़ा नेटवर्क खुलेगा। - दिनेश खटीक, जलशक्ति राज्यमंत्री
 
पुलिस अपनी कार्रवाई कर चुकी है। विवेचक की जांच में जो सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। ईशु खटीक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। अवैध खनन में जो वाहन पकड़े गए हैं, उनके वाहन स्वामियों को नामजद किया है। एडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
 

खनन करने वाले एक जेसीबी और चार ट्रैैक्टर मालिक स्वामी नामजद
अवैध खनन में पकड़ी एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामियों को पुलिस ने मुकदमे में नामजद किया है। पुलिस का दावा कि साल 2022 में कितने लोगों को खनन की अनुमति मिली और कितने अवैध खनन कर रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

इंस्पेक्टर मवाना अजय कुमार ने बताया कि वाहन स्वामियों में जेसीबी मालिक विनोद निवासी आवास कॉलोनी बडौत बागपत, ट्रैक्टर मालिक अरविंद कुमार निवासी मवाना, कमला देवी निवासी मोहम्मदपुर बेहट सहारनपुर, रोहित निवासी रामकिशन कॉलोनी हस्तिनापुर और ममता निवासी ऐंची खुर्द परीक्षितगढ़ के नाम हैं। इन्हें बुलाकर जांच की जाएगी और खनन माफियाओं के बारे में इनसे पूछताछ की जाएगी।

मवाना तहसील में और एडीएम (एफ) के यहां से रिकार्ड लिया जा रहा है, जिसके बाद खनन माफियाओं की क्या क्या संलिप्तता रही, इसका पता चल सकेगा। विवेचक दरोगा सतेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक में कमला देवी निवासी मोहम्मदपुर बेहट का नाम आया है, जिसका मोबाइल नंबर बंद है। अंदेशा है कि कमला देवी ने ट्रैक्टर बेच दिया होगा। पुलिस ने फिलहाल ट्रैक्टर के नंबर से ही उनके नाम-पते निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed