अंतरराज्यीय गिरोह चोरी कर चुका 40 से ज्यादा वाहन, अब जाकर चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस लाइन में एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी एएन सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा किया। बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर ने सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और एसओ टीपीनगर दिनेश चंद्र ने घेराबंदी कर चोरी की इनोवा में घूम रहे तीन युवकों को दबोच लिया। उनके दो साथी फरार हो गए।
पूछताछ ने आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली, गुरुग्राम, हापुड़, मेरठ, नोएडा व अन्य स्थानों से वाहन चोरी करते थे। इसके बाद दूसरे राज्यों में बेच देते थे। अब तक करीब 40 वारदात की हैं। इनोवा कार की तलाशी में दो फर्जी नंबर प्लेट, डीएल, आरसी व बीमा की प्रति बरामद हुई।
आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वाहन पर नंबर प्लेट बदलकर रात में दूसरे स्थान ले जाते थे। जांच में पता चला कि हरियाणा का गिरोह चोरी के वाहनों की फर्जी आरसी बनाकर बेचता था। आरोपियों पर मेरठ के अलावा हरियाणा में भी 22 मुकदमे दर्ज हैं।
पकड़े गए आरोपी
अनिल पुत्र मेहर सिंह निवासी करनावल थाना सरूरपुर, हाल पता शिवपुरम
वाहिद पुत्र जहूरद्दीन निवासी मोहल्ला पूर्वा फय्याज अली थाना देहलीगेट
अरुण त्यागी पुत्र सत्यप्रकाश छोटा मवाना
फरार
मेहराज पुत्र सरवर कुरैशी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड
साहबजादा पुत्र इकबाल समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट