{"_id":"60f489078ebc3e6d424a297a","slug":"introgation-in-rangdari-case-meerut-news-mrt5480026120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी प्रकरण में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी प्रकरण में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी प्रकरण में संदिग्धों से पूछताछ
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के खंदक बाजार के हैंडलूम व्यापारी से चिट्ठी भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस को अभी तक ठोस जानकारी नहीं मिली है।
खंदक बाजार निवासी श्याम सुंदर खुराना से तीन दिन पूर्व स्पीड पोस्ट से चिट्ठी भेजकर बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर व्यापारी पुलिस अफसरों से मिले, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने तफ्तीश उस पोस्ट ऑफिस से की, जहां से यह चिट्ठी भेजी गई थी। रविवार को पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा।
अब पुलिस एक बार फिर परिजनों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस ने उन कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी जो पूर्व में श्याम सुंदर खुराना के यहां काम कर चुके हैं। इसके अलावा कई मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। जल्द ही पुलिस केस का खुलासा करेगी।